20 APRSATURDAY2024 12:49:34 AM
Nari

पसीने के नुकसान ही नहीं फायदे भी अनेक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Jun, 2020 10:08 AM
पसीने के नुकसान ही नहीं फायदे भी अनेक

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसीना आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को तो पसीने से बदबू भी आती है। ऐेसे में लोगों को इससे चि़ढ़ या गुस्सा आता है। क्योंकि उन्हें लगता है कि पसीना आना अच्छा नहीं होता है। मगर वो लोग गलत सोचते है। असल में शरीर से पसीना निकलना बेहद जरूरी है। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। स्किन पर ग्लो आता है। तो चलिए जानते है, पसीना आने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में...

डिटॉक्सिफिकेशन

पसीना आने से शरीर में से गंदगी बाहर निकलती है। एक रिसर्च के मुताबिक, पसीने में अधिक मात्रा में भारी धातुएं मौजूद होती है। साथ ही ये दर्शाती है कि ये प्रक्रिया शरीर से भारी धातु सांद्रता से राहत दिलाने में मदद करती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में या वर्कआउट करते समय पसीना आना एक आम बात है। असल में यह शरीर को सेहतमंद और ठंडा रखता है। साथ ही बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। मगर ज्यादा ही मात्रा में पसीना आना हार्मोनल असंतुलन और अन्य कारणों से होता है।

रासायनिक को करें खत्म

पसीने में रसायनों को खत्म करने की क्षमता होती है। हमारे शरीर में बहुत तरह के कार्बनिक रसायन होते हैं। ये हम पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में पसीना इन रसायनों को खत्म कर बीमारियों के होने से रोकता है।

नैचुरल क्लींजर

शरीर पर पसीना आने से रोम छिद्र खुलते हैं। यह शरीर पर जमा सारी गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। इसतरह चेहरा साफ और ग्लोइंग होता है।  अपनी डेली रूटीन के वर्कआउट के बाद चेहरे को क्लींजर से धोने से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है।

nari,PunjabKesari

नैचुरल ग्लो

पसीना प्राकृतिक चमक देता है, क्योंकि पसीना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के कारण एक आंतरिक चमक देता है। इसलिए, पसीने के बाद, त्वचा नरम हो जाती है और स्वाभाविक रूप से जीवंत और चमकदार दिखती है।

बालों के लिए फायदेमंद

पसीना आना हमारी स्किन के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बालों के बीच स्कैल्प में पसीना बहने से स्किन पोर्स खुलने में मदद मिलती है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। मगर ज्यादा मात्रा में पसीना आने पर स्कैल्प पर खुजली हो सकती है। इसलिए बालों को शैंपू से धो लेना चाहिए। 

मूड और नींद को बढ़ाता है

किसी का भी उसके चेहरे पर साफ दिखाई देता है। मूड कोलेजन उत्पादन पर अपना असर डालता है। खासतौर पर वर्कआउट करते समय शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है। इससे अच्छा होता है। अत्याधिक मात्रा में एक्सरसाइज करने से शरीर एंडोर्फिन रिलीज करते हैं, जो हैप्पी होर्मोन्स होते हैं। ऐसे में यह मूड को अच्छा कर खुशी को बढ़ा देता है। इसतरह मूड अच्छा होने के बाद व्यक्ति रिलैक्स करता है। साथ ही उसे गहरी नींद भी आती है।

इम्यून सिस्टम करें स्ट्रांग

शरीर में पसीना आने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। रिसर्च के अनुसार, पसीने में 95 तरह का प्रोटीन पाएं गए, जिसमें 20 नोवल डिफेंस प्रोटीन थे। इसके साथ ही डर्मसीडिन सबसे अधिक मात्रा में स्वेट प्रोटीन रिलीज है। इसमें ही विशेष रूप से पसीने की ग्रंथियां होती है, जो पसीने का स्राव करती हैं। साथ ही इसे स्किन तक पहुंचाती है। ऐसे में शरीर का इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है ‌‌‌‌और बीमारियों से बचाव रहता हैं।
 

Related News