03 MAYFRIDAY2024 10:36:35 AM
Nari

Parenting Tip: बच्चों का खून बढ़ाएगा अनार, खिलाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Dec, 2023 01:21 PM
Parenting Tip: बच्चों का खून बढ़ाएगा अनार, खिलाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

सेहत के लिए अनार बेहद लाभकारी माना जाता है, यह कई सारे पॉवरहाउस का न्यूट्रिएंट्स होता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक सबके लिए यह बहुत ही फायदेमं साबित होता है। कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हर पेरेंट्स को अपनी बच्चों की डाइट में अनार को जरुर शामिल करना चाहिए। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं को दूर करने में मदद करता है लेकिन पेरेंट्स के मन में एक सवाल रहता है कि क्या बच्चों को सर्दियों में अनार देना चाहिए। ऐसे में इस जवाब में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप बच्चों को सर्दियों में अनार दे सकते हैं। सर्दियों में इसे बच्चों को खिलाने के कई सारे फायदे होंगे। आइए जानते हैं...

बच्चों में बढ़ेगा खून 

अनार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि कोई व्यक्ति 3-4 दिन तक लगातार अनार का जूस पीता है तो उसके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। वहीं यदि किसी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो तो वह भी अनार का जूस पीने  से कम होती है। अनार का जूस पीने से खून भी तेजी से बढ़ता है। 

PunjabKesari

बुखार में मिलेगा आराम 

बदलते मौसम में बच्चे बहुत जल्दी सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं का शिकार होते हैं। वहीं अनार में कई सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो बुखार से रिकवरी में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बुखार में बेहद मददगार माने जाते हैं। बच्चों को अनार का जूस, या फिर फलों का जूस आप चाहें तो दे सकते हैं। हालांकि यदि आपके बच्चों को शुगर लेवल संतुलित नहीं रहता तो उन्हें अनार का जूस न दें। 

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

इसमें कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। मुख्यतौर पर अनार विटामिन-बी का अच्छा स्त्रोत होता है। विटामिन-बी ब्रेन के फंक्शन को बेहतर करने में मदद करता है और उनकी शारीरिक ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा अनार में फोलेट भी मौजूद होते है जो बॉडी के नए सेल्स बनाने में मदद करता है। ऐसे में यदि आप बच्चों को अनार खाने के लिए देते हैं तो उनकी इम्यूनिटी मजबूत बनती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 

PunjabKesari

ओरल हेल्थ रहेगी अच्छी 

इसमें कई सारी एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। यह प्रॉपर्टी ओरल हेल्थ सुधारने में मदद करती है। वैसे तो बच्चे काफी ज्यादा मीठा और चॉकलेट खाते हैं जहां तक कि वह अपने दांतों की अच्छे से केयर भी नहीं करते। ऐसे में बच्चों को अक्सर दांतों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप बच्चों को सीमित मात्रा में अनार खाने के लिए तो इससे उनमें ओरल हेल्थ से जुड़ी रही समस्याओं का रिस्क काफी कम होता है।  

पाचन रहेगा स्वस्थ 

सर्दी के मौसम में अक्सर कई बार बच्चे ओवरईटिंग कर लेते हैं जिसके चलते उन्हें पेट में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप बच्चों को अनार खिलाएं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। 

किस उम्र में दे बच्चों को अनार? 

एक्सपर्ट्स की मानें तो आप बच्चों को 6 महीने के बाद अनार खिला सकते हैं लेकिन इस दौरान यह ध्यान रखें कि इसके बीज बच्चे के गले में न फंसे। 

PunjabKesari
 

Related News