08 MAYWEDNESDAY2024 2:40:26 PM
Nari

गर्मियों में पीएं बेल का शरबत, मिलेंगे बेमिसाल फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jun, 2020 01:03 PM
गर्मियों में पीएं बेल का शरबत, मिलेंगे बेमिसाल फायदे

गर्मियों में सभी को ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करना अच्छा लगता है। लोग कोका कोला,आइस्क्रीम, शेक आदि ठंडी चीजों को पीना पसंद करते है। इससे ठंडक महसूस होने के साथ शरीर में ताजगी आती है। मगर इन चीजों का ज्यादा सेवन करने स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इन सब पेय पदार्थों की जगह फ्रेश फलों का जूस निकालकर पीना फायदेमंद होता है। आप बेल का जूस पी सकते है। इसे पीने से शरीर को सभी जरूरी तत्वों के साथ एनर्जी मिलती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, आयरन आदि तत्व मौजूद होते है। इससे तैयार शरबत पीने से पेट सही रहता है | इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। तो आइए जानते है बेल के जूस से मिलने वाले फायदों के साथ इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

बेल- 1
चीनी- 5 टेबलस्पून
काला नमक- 1/2 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
जीरा पाउडर- 1/2 टेबलस्पून (भुना हुआ)
पानी- आवश्यकतानुसार
बर्फ- 3-4 टुकड़े

bel,nari

विधि

. सबसे पहले बेल को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
. अब उसे काट कर एक बाउल में उसका पल्प निकालें।
. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
. अब एक अलग बाउल में इस पल्प को छननी की मदद से छान लें।
. अब इसमें चीनी, काला व सफेद नमक, जीरा पाउडर डालकर मिलाएं।
. इसमें अपने हिसाब से पानी डालकर मिलाएं।
. आपका बेल का शरबत या जूस बनकर तैयार है। इसे गिलास में निकालें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

 ध्यान दें, बेल के पल्प को निकालने के लिए चम्मच यूज करें। पल्प को जानने के बाद इसका रेशा और बीज निकाल दें।

बेल जूस पीने के फायदे

bel,nari

दिल को रखें स्वस्थ

बेल के जूस नियमित पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

शुगर करें कंट्रोल

ब्लड शुगर के मरीजों को इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

पेट की समस्याओं से दिलाएं राहत

बेल का शरबत पीने से पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कि एसिडिटी, कब्ज, अपच, दर्द आदि से राहत मिलती है।

bel juice,nari

दस्त और डायरिया में फायदेमंद

बेल औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके जूस का सेवन करने से दस्त और डायरिया की परेशानी दूर होती है। आप चाहें तो अपनी आवश्यकता के मुताबिक इसमें चीनी या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लू से करें बचाव

तेज गर्मी के कारण बहुत से लोग लू के शिकार हो जाते है। ऐसे में बल का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। यह लू से बचाने के साथ शरीर को ठंड पहुंचाता है। साथ ही  बढ़ती गर्मी के कारण मुंह में छाले होने की समस्या से भी आराम मिलता है। 

बेहतर पाचन तंत्र 

बेल के जूस में शहद मिलाकर पीने से डाइजेस्ट सिस्टम स्ट्रांग होता है। पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज से राहत मिलाती है। 

nari

नई मांओं के लिए फायदेमंद 

नई बनी मां के बेहतर स्वस्थ के लिए बेल का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। यह सेहत को दरूरत रखने के साथ ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। 

कैंसर से करें बचाव

रोजाना इस जूस का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर होने के खतरे से बचा जा सकता है। 

खून होता साफ

गुनगुने पानी में बेल का जूस और शहद मिक्स कर पीने से खून साफ होता है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News