23 APRTUESDAY2024 6:50:48 PM
Nari

Best Fibre Foods: ना होगी कब्ज-ना एसिडिटी, पेट संबंधी सारी समस्याएं रहेगी दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 May, 2022 07:39 PM
Best Fibre Foods: ना होगी कब्ज-ना एसिडिटी, पेट संबंधी सारी समस्याएं रहेगी दूर

शरीर को बीमारियों से बचाना है तो पोषण से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है। प्रोटीन, विटामिन्स और अन्य मिनरल्स के अलावा फाइबर लेना भी बहुत जरूरी है क्योंकि फाइबर एक ऐसा तत्व है जिसके चलते आपका पाचन तंत्र, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। जो लोग पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज से परेशान रहते हैं उन्हें फाइबर युक्त आहार अधिक खाने चाहिए। फाइबर खाने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। पेट की समस्याएं नहीं होती जिससे स्किन अपने आप ही ग्लोइंग बनी रहती हैं। ऐसे बहुत से आहार से जिनमें आपको फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। 

फाइबर के ढेरों फायदे?

फाइबर भरपूर आहार खाने का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पेट भी भरा रहता है और आपको पूरा पोषण भी मिलता है। पेट भरा रहने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती। वहीं यह पेट को साफ रखता है। आपको गैस और कब्ज की समस्या नहीं रहती और एसिडिटी व गैस ही कई रोगों की जड़ है। 

किन आहारों में आपको मिलेगा भरपूर फाइबर?

मक्का 

आप मक्के को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मक्के में 4% फाइबर की मात्रा पाई जाती है। आप मक्की को भूनकर या फिर कॉर्न बनाकर खा सकते हैं। 

PunjabKesari

दालें और हरी सब्जियां

आप फाइबर युक्त आहार जैसे दालें, राजमाह, छोले जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। दालें और हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। दाल और चने को आप अकुंरित करके भी खा सकते हैं। 

सेब, नाश्पती और अमरुद 

सेब, नाश्पती और अमरुद में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आप पेट संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फाइबर युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते  हैं। 

PunjabKesari

ब्राउन ब्रेड 

आप गेंहू से बना हुआ ब्राउन ब्रेड भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे भी फाइबर को बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ब्रेकफास्ट में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

सूखे मेवे 

आप खाने में सूखे मेवे भी शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आप मेवे का दूध में डालकर या फिर इसका ऐसे ही सेवन कर सकते हैं। 

मटर

मटर को भी फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। एक कप मटर में करीब 16.3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। मटर का सेवन आपको जरुर करना चाहिए। आप कच्चे मटर, उबाल कर या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। 

PunjabKesari

ओट्स 

ओट्स भी फाइबर के गुणों से भरपूर माने जाते हैं। इसमें बीटा ग्लूकोन पाया जाता है। इसको खाने से कोलोस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

PunjabKesari

गेंहू का आटा 

गेंहू के आटे में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। मैदे के बजाय आप गेंहू के आटे का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News