02 MAYSATURDAY2026 8:49:34 PM
Nari

Gas Treatment के अलावा घर के इन कामों में ऐसे करें Eno इस्तेमाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Aug, 2021 05:09 PM
Gas Treatment के अलावा घर के इन कामों में ऐसे करें Eno इस्तेमाल

पेट में दर्द, एसि़डिटी, गैस आदि की समस्या से राहत दिलाने में ईनो कारगर मानी गई है। इसके अलावा इसे केक, ढोकला, अप्पे आदि का बैटर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इसे आप कुछ अन्य घरेलू काम के लिए भी यूज कर सकती है? जी हां, ईनो की मदद से आप अपने जले बर्तन की सफाई करने के साथ हाथों से प्याज-लहसुन की तेज गंध दूर कर सकती है। चलिए जानते हैं ईनो से जुड़े कुछ घरेलू टिप्स...

चमक जाएगी घर की ज्वैलरी

आप ईनो की मदद से अपनी सोने व चांदी की काली पड़ी ज्वैलरी को चमका सकती है। इसके लिए एक बाउल में गुनगुना पानी भरकर उसमें 1 पैकेट ईनो मिलाएं। अब इसमें ज्वैलरी को 15 मिनट तक डुबोएं। बाद में इसे साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से साफ कर लें। इससे ज्वैलरी का कालापन दूर होकर एकदम चमक जाएगी।

PunjabKesari

जला बर्नर साफ करने के लिए

इसके लिए एक बाउल में गुनगुना पानी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 पैकट ईनो मिलाएं। इसमें बर्नर 1 घंटे के लिए डुबोएं। बाद में इसे पुराने टूथब्रश से साफ करके साफ पानी से धो लें। इससे इसपर जमा गंदगी, कालिक साफ हो जाएगी।

जले बर्तन साफ करने के लिए

ईनो एक बहुत ही अच्‍छा क्‍लीनिंग एजेंट होता है। ऐसे में आप इससे अपने जले बर्तन को आसानी से साफ कर सकती है। इसके लिए एक टब गुनगुने पानी में  3-4 पैकेट ईनो मिलाएं। फिर इसमें जले हुए बर्तन को रातभर भिगोएं। अगली सुबह इसे नींबू पर नमक लगाकर बर्तन को साफ करके पानी से धो लें। आपका बर्तन एकदम साफ और नए जैसा हो जाएगा।

PunjabKesari

हाथों से प्याज-लहसुन की महक होगी दूर

अक्सर प्याज व लहसुन काटने से उसकी तेज गंध हाथों पर रह जाती है। आप इसे हटाने के लिए ईनो का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए ईनो के एक पाउच को हाथों पर 3-5 मिनट तक रगड़ें। बाद में पानी से हाथ धो लें। इससे हाथों से आने वाली प्याज और लहसुन की महक दूर हो जाएगी।

 

Related News