26 APRFRIDAY2024 4:58:35 AM
Nari

स्टाइलिंग टूल्स के बिना पाना चाहती है Curly Hair तो अपनाएं ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jul, 2021 06:25 PM
स्टाइलिंग टूल्स के बिना पाना चाहती है Curly Hair तो अपनाएं ये टिप्स

बाल सुंदर होने से चेहरे का लुक अलग ही नजर आता है। इसलिए कई लड़कियां अलग-अलग हेयर स्टाइल करती है। वहीं कई लड़कियों के बाल तो नैचुरल कर्ल होते हैं। मगर कई बालों को कर्ल करने के लिए अलग-अलग स्टालिेंग टूल्स यूज करती है। मगर इससे बालों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप बालों को नैचुरली कर्ल कर सकती है।

ब्रेडिंग यानि चोटी बनाएं

अपने बालों को यदि आप कर्ल करना चाह रही हैं तो ब्रेडिंग को इसके लिए सबसे उत्तम तरीका माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लेना है और कंघी से इन्हें सुलझा लेना है। इसके बाद बालों को अलग-अलग हिस्सों में आपको बांट लेना है। फिर पतली-पतली ब्रेड यानी कि चोटियां आपको बनानी हैं। बालों में इस दौरान आपको हल्की नमी बनाए रखनी पड़ेगी। रात भर ऐसे आपको इसे छोड़ देना है और अगली सुबह धीरे-धीरे चोटियों को खोल लेना है। इससे आपको कर्ल हेयर मिल जाएंगे।

PunjabKesari

बालों में जूड़ा बनाएं

बालों को धोकर कंघी से सुलझाएं। बालों को बीच से दो हिस्सों में बांटे। अब बालों के दो बन यानि जूड़ा बनाकर बॉबी पिन से बांध लें। ध्यान रखें आपके बाल कुछ घंटों तक खुलें न। कुछ घंटों के बाद बालों को खोले। आपको नैचुरल कर्ल हेयर मिल जाएंगे।

PunjabKesari

ट्विस्ट एंड रोल करें

आजकल बहुत सी लड़कियां बालों ट्विस्ट एंड रोल करती है। आप इससे भी बालों को कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए बालों को हल्का गीला करके सुलझा लें। अब सामने की ओर कुछ बाल लेकर एक ही दिशा में घुमाएं। अब ट्विस्टेड स्ट्रैंड को एक टाइट बन मे रोल करके बॉबी पिंस लगाएं। इसी तरह पूरे बालों से करके रातभर रहने दें। सुबह धीरे से बालों को खोले आपको नैचुरल कर्ल मिल जाएंगे।

PunjabKesari


पुरानी टी-शर्ट आएगी काम

इसके लिए सबसे पहले कोई पुरानी टी-शर्ट लें। अब कैंची से इसकी पतलियां-पतलियां स्ट्रिप्स काट लें। अब थोड़े से बालों के साथ स्ट्रिप को एक ही दिशा में घुमाएं। फिर इसे पिन लगाकर बांध लें। यह प्रक्रिया पूरे बालों पर दोहराएं और सो जाएं। सुबह इसे खोलकर देखें। आपके बालों में नेचुरली कर्ल नजर आएंगे।

 

PunjabKesari

 

 

Related News