29 APRMONDAY2024 4:55:05 AM
Nari

पूजा हेगड़े की फिटनेस का राज है ये सीक्रेट, चाहिए Toned Body तो जरुर करें ट्राई

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Oct, 2023 11:40 AM
पूजा हेगड़े की फिटनेस का राज है ये सीक्रेट, चाहिए Toned Body तो जरुर करें ट्राई

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि सुंदरता और टोन्ड बॉडी के लिए चलते भी सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपना फिगर मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस आए दिन अपना वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आपको उनकी फिटनेस का राज बताते हैं आइए जानते हैं...

टोन्ड बॉडी के लिए वर्कआउट 

अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस वर्कआउट वीडियो भी जरुर करती है। कार्डियो, बॉक्सिंग और वेट ट्रेनिंग  भी उनकी डेली रुटीन में शामिल हैं। इसके अलावा योग भी उनकी डेली रुटीन में शामिल है। यह उनकी फिटनेस का एक अहम हिस्सा है। वर्कआउट रुटीन में एक्ट्रेस के पिलाटीज शामिल हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Nair (@rohityson_)

कॉफी से शुरु करती हैं दिन 

एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करती हैं। इससे मेटोबॉल्जिम रेट सुधरता है। कॉफी पीने के बाद वह वर्कआउट करती है। हेल्दी रहने के लिए पूजा हेगड़े नारियल पानी पीती हैं। इसके बाद हर दो घंटे बाद कुछ न कुछ जरुर खाती हैं। खाने में भी वह नारियल तेल इस्तेमाल करती हैं। 

भरपूर मात्रा में पीती हैं पानी

खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पूजा हेगड़े पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। इससे पाचन भी स्वस्थ रहता है और त्वचा में भी निखार आता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

खान-पान का रखती हैं खास ध्यान

एक्ट्रेस अपने खान-पान का भी खास ध्यान रखती हैं। उनकी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल जरुर शामिल होते हैं। इसके अलावा थोड़े-थोड़े समय में वह हेल्दी स्नेक्स भी जरुर खाती हैं।

पर्याप्त नींद 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा हेगड़े अपनी नींद  के साथ कोई समझौता नहीं करती। एक्ट्रेस 7-8 घंटे के पर्याप्त नींद लेती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

Related News