26 APRFRIDAY2024 11:32:28 PM
Nari

कहीं मिले पैर कहीं मिली खोपड़ी... मॉडल की लाश के टुकड़े कर सूप पी गया ससुर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Mar, 2023 11:51 AM
कहीं मिले पैर कहीं मिली खोपड़ी... मॉडल की लाश के टुकड़े कर सूप पी गया ससुर

बचपन में राक्षस, हैवान, पिशाचों की कहानियां तो बहुत सुनी थी, लेकिन कभी ये नहीं सोचा था कि बड़े होकर ऐसे लोगों के बारे में सुनने को मिलेगा जो इंसान के रूप में  राक्षस हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसे सुनते ही कलेजा मुंह को आ जाता है। हाल ही हांगकांग से एक बेहद ही खौफनाक वारदात के बारे में पता चला है, जिसके बाद हर कोई दहशत में है।

PunjabKesari
हांगकांग में एक रेफ्रिजरेटर से एक मॉडल के शव के टुकड़े मिले हैं। कुछ टुकड़ों को तो उबालकर सूप पी लिया गया। हम बात कर रहे हैं 28 साल की एब्बी की जो एक खूबसूरत मॉडल थी। वह इसी महीने Monaco (मोनाको) नामक मैग्जीन के कवर पेज पर आई थीं, लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसे इतनी बेदर्दी से मौत मिलेगी। पुलिस ने उसके पूर्व पति के परिजन के खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किए हैं।

PunjabKesari
 यह मामला उस समय सामने आया था, जब पुलिस अधिकारियों ने हांगकांग के ताई पो में एक गांव के एक मकान में रखे फ्रिज से मॉडल के शव के हिस्से बरामद किए थे। मकान से ‘मीट ग्राइंडर', आरी, रेनकोट, दस्ताने और मास्क भी बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि मॉडल के पूर्व पति एवं उसके परिवार का पीड़िता के साथ वित्तीय विवाद था। पीड़िता कई दिनों से लापता थी। 

PunjabKesari
पुलिस को फ्रिज में एक महिला के कटे हुए पैर और मकान से चोई का पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान मिला था। इसके साथ ही  सूप के बर्तनों में मानव ऊतक भी बरामद किए। माना जा रहा है कि मॉडल के पूर्व ससुर, जो खुद पुलिस में हैं हत्या का असली मास्टरमाइंड हैं। बताया जा रहा है कि उसने ही अपनी बहू के टुकड़े को उबालकर पिया था। 

PunjabKesari
चोई एक जानी-मानी मॉडल थीं, उनके इंस्टाग्राम पर 100,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। अधिकारियों का मानना है कि एब्बी का अपने पूर्व पति और अपने ससुराल वालों के साथ 100 मिलियन हांगकांग डॉलर की संपत्ति को लेकर वित्तीय विवाद था जिसे वह बेचना चाहती थी। रेफ्रिजरेटर के भीतर से चोई के दो पैर भी मिले हैं। 
 

Related News