27 APRSATURDAY2024 9:43:50 AM
Nari

राहा की क्यूटनेस देख खुद को नहीं रोक पाए अनंत अंबानी, जमकर की बेबी गर्ल संग मस्ती

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Mar, 2024 03:13 PM
राहा की क्यूटनेस देख खुद को नहीं रोक पाए अनंत अंबानी, जमकर की बेबी गर्ल संग मस्ती

इन दिनों जामनगर में जश्न का माहौल है। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स का हिस्सा बनने के लिए कई नामी हस्तियां पहुंची हुई हैं। बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री सब अंबानी परिवार के छोटे बेटे की खुशियों में शिरकत करने के लिए जामनगर पहुंचे हैं लेकिन इस फंक्शन की सबसे क्यूट मेहमान बनी है रणबीर और आलिया की लाडली राहा कपूर। राहा भी अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग अटैंड करने के लिए पहुंची है। सोशल मीडिया पर आलिया की लाडली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनंत अंबानी उस पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। 

मम्मी आलिया के साथ की राहा ने ट्विनिंग 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया और राहा दोनों ने एक-जैसे ही कपड़े पहने हैं। आलिया ने अपनी लाडली को गोद में भी उठाया हुआ है। ब्राउन प्रिंटेड फ्राक और बालों में दो पीन्स लगाए हुए राहा बहुत ही प्यारी नजर आ रही हैं। राहा की क्यूटनेस देख फैंस उन पर प्यार लुटाते हुए भी दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनंत ने लुटाया प्यार 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा को गोद में उठाए आलिया अनंत के पास जाती हुई दिख रही है। वहीं राहा को देख अनंत भी उन पर प्यार लुटाने से खुद को नहीं रोक पाए। अनंत और राहा का प्यार देख फैंस खुशी से झूम उठा है। 

PunjabKesari

फैंस ने की तारीफ 

आलिया, अनंत और राहा की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'कितनी प्यारु सा बच्चा है, नजर न लगे।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'क्यूटीपाई राहा अपनी मम्मी के साथ।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'आलू और बेबी आलू।'

PunjabKesari


 

Related News