26 APRFRIDAY2024 3:41:47 PM
Nari

रोज सुबह मुख्य द्वार पर करें ये काम, सुख-समृद्धि और खुशियों से भर जाएगा घर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Oct, 2021 09:56 AM
रोज सुबह मुख्य द्वार पर करें ये काम, सुख-समृद्धि और खुशियों से भर जाएगा घर

हर कोई घर में सुख-शांति व खुशहाली की कामना करता है। मगर घर में वास्तुदोष होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसके कारण जीवन में अन्न व धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु अनुसार, कुछ इससे बचने के लिए आप कुछ आसान मगर कारगर उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

रोज सुबह धोएं घर की देहरी

रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले मेन गेट और खिड़कियां खोल लें। इसके बाद पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर घर की देहरी धोएं। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनी रहती है।

मेन गेट पर बनाएं स्वास्तिक

घर के मेन गेट के दोनों दरवाजों पर सिंदूर व हल्दी मिलाकर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। इसके साथ ही शुभ व लाभ भी लिखें। वास्तु अनुसार, इससे घर में सकारात्मक प्रवेश करेगी। साथ ही घर हमेशा अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

PunjabKesari

घर के सामने बनाएं रंगोली

घर के अंदर या दहलीज पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इससे घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए आप भी रोज मेन गेट के दोनों ओर आटे से रंगोली बनाएं। अगर रोजाना संभव न हो तो हफ्ते में 1 घर की दहलीज पर रंगोली जरूर बनाएं।

कपूर जलाएं

रोज सुबह-शाम 1-2 कपूर की टिक्कियां जलाएं। फिर इसे पूरे घर के हर कोने में घुमाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। घर के सदस्यों में खुशहाली व एकता बढ़ेगी।

PunjabKesari

तुलसी पौधे की करें पूजा

तुलसी पौधे में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए रोजाना सुबह तुलसी पौधे को जल चढ़ाएं। फिर शाम को तुलसी के आगे सरसों तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

नमक वाले पानी से पोंछा लगाएं

हफ्ते में 1 बार पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे वास्तुदोष दूर होगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मगर ध्यान रखें कि इस काम को गुरुवार के दिन ना करें।

Related News