29 APRMONDAY2024 2:22:36 PM
Nari

फिर बच्चों पर अटैक कर रहा है काेरोना! सर्दी-खांसी को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Apr, 2023 02:55 PM
फिर बच्चों पर अटैक कर रहा है काेरोना! सर्दी-खांसी को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

काेरोना नाम की महामारी ने एक बार फिर आतंक मचाना शुरु कर दिया है। एक बार फिर बढ़ रहे मामलों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। अब बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो बालक आश्रमों में 18 बच्चों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये गये।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बढ़ते मामलों को देखते अलर्ट रहने की नसीहत दी है। 

PunjabKesari
बच्चों को किया गया क्वारंटाइन

बताया जा रहा है कि 18 बच्चों की एंटीजेन टेस्ट की रिपोटर् पॉजिटिव आई है, जिन्हें डॉक्टरों की निगरानी में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं प्रशासन ने  ‘फ्लू' जैसे लक्षणों वाले लोगों से मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक  आने वाले दिनों में कोविड के मामले बढ़ने की उम्मीद है। बहुत से लोगों में बुखार और खांसी से फ्लू, इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण दिखेंगे, लेकिन वे ठीक हो जाएंगे।

PunjabKesari
इन बातों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

-जो लोग बीमार हैं या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। 

-बच्चों को बाहर कम निकलने दें और संक्रमित व्यक्ति के करीब बिल्कुल ना जाने दें।

-शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सही खानपान का ध्यान रखें। 

-सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना सबसे जरूरी है।

PunjabKesari
ये घरेलू नुस्खों से बचाएं खुद को 

 

हल्दी और काली मिर्च 

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पदार्थ वायरल बीमारियों से बचने में मदद करते हैं। 1 चम्मच हल्दी में 1/8 काली मिर्च और संतरे का रस मिलाएं। तैयार चाय का सेवन उन्हें करवाएं। इससे वायरल बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होगा। 

 फल और सब्जियां

 फल,सब्जियां इम्यून सिस्टम मजबूत करने के साथ-साथ सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं। संतरा, नींबू, जैसी चीजों का सेवनबेहद फायदेमंद है। 

नींबू पानी

मजबूत इम्युन सिस्टम के लिए बॉडी में विटामिन सी का होना जरुरी है और इसकी कमी को नींबू से दूर किया जा सकता है। विटामिन सी होने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बोता है और आप कम से कम बीमार होते हैं। 

तुलसी 

तुलसी  एक बहुत ही पॉवरफुल जड़ी बूटी मानी जाती है। सर्दी, खांसी, बुखार को कम करने के लिए सादे पानी में शहद, अदरक और तुलसी उबालें। इससे गले में इंफेक्शन खत्म होगा और खांसी से भी आराम मिलेगा।
 

Related News