72वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने लुक्स को लेकर छाई रहीं। इस दौरान वह 6 लुक नजर में आई और अपने हर लुक से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। चलिए हम आपको दिखाते हैं कि दीपिका का 6 कांस लुक।
रेड कार्पेट के पहले दिन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट गाउन पहनकर कांस में एंट्री ली थी, जिसके फ्रंट पर बना बो स्टाइल काफी अट्रेक्टिव लग रहा था। बात उनके मेकअप की करें तो उन्होंने कैट आईज लाइनर के साथ ड्रॉमेटिक स्टाइल बोल्ड मेकअप किया जो उनके ड्रैसअप के साथ सूट भी रहा था।
इसके बाद उन्होंने कांस पार्टी के लिए पेंटसूट चूज किया जिसमें उनका स्टनिंग लुक दिखा। दीपिका ने LOEWE का व्हाइट एंड रॉयल ब्लू स्ट्राइप्ड पेंटसूट कैरी किया, जिसके साथ उन्होंने Suhani Parekh के हैगिंग ईयररिंग्स ट्राई किए। दीपिका ने न्यूड लिप शेड व पिंक लाइनर के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया।
वहीं दूसरे दिन दीपिका लाइम ग्रीन कलर का टूले फैब्रिक वाला रफ्फल स्टाइल ड्रॉमेटिक गाउन पहने भी नजर आईं, जो Giambattista Valli द्वारा डिजाइन की गई थी। खास बात थी कि इस बार उनका गाउन में डिफरैंट एक्सपेरिमेंट देखने को मिला। उन्होंने फ्रिल डिजाइन के साथ बालों में Emily London का साटन रोज पिंक Headwear स्कार्फ पहना और एक बो से अपने पूरे आउटफिट को कंप्लीट किया।
2 दिन दीपिका के ये 5 लुक भी चर्चा में रहे...
कांस के दूसरे दिन के लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका ने ब्लैक कलर का नेट गाउन पहना था, जिस पर ग्रीन नियॉन कलर का स्नेक प्रिंट बना है। इसके साथ दीपिका ने नियॉन ग्रीन कलर के सनग्लासेस पहने जो काफी कूल लग रहे थे। खास बात तो यह है कि इसके साथ दीपिका ने सैंडल्स नहीं बल्कि ब्लैक स्नीकर्स पहने थे, जो नया फैश स्टेटमेंट दे रहे था।
दीपिका ने अपने तीसरे लुक से भी फैंस को दीवाना बना दिया था, जिसमें उन्होंने व्हाइट वेस्ट लेंथ की पैंट्स पहन थी। इसके साथ दीपिका ने ट्रांसपेरेंट व्हाइट शीर टॉप पहना, जो उन्हें बोल्ड लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत गोल्डन और पर्ल पेंडेन्ट और बड़े सनग्लासेस पहने थे। दीपिका ने हल्का मेकअप करते हुए रेड न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया और बेज कलर की हील्स पहनी।
कांस के दौरान उन्होंने फ्लोवर प्रिंट वाली ड्रेस भी पहनी है, जिसके साथ दीपिका ने बालों में बर्न बनाया हुआ था। दीपिका का यह लुक फैंस को खूब पसंद आया। किसी ने इसे उनका बेस्ट ड्रेसिंग सेंस कहा तो किसी ने उनकी तुलना विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से की।