20 APRSATURDAY2024 7:43:45 AM
Nari

मलाइका की वजह से दीपिका ने रखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Jan, 2021 03:12 PM
मलाइका की वजह से दीपिका ने रखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए पिछला साल काफी बुरा रहा क्योंकि ड्रग्स केस में उनका नाम आने के बाद वह काफी बुरी तरह ट्रोल हुई। दीपिका भले ही विवादों में फंसी रहती है लेकिन जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम की थी तो लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। दीपिका को यह फिल्म कैसे मिली और कौन उन्हें इंडस्ट्री में लेकर आया क्या आप इस बारे में जानते हैं अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

मलाइका की वजह से इंडस्ट्री में आई दीपिका 

दीपिका को बॉलीवुड में लाने का क्रिडेट जाता है बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका को। दरअसल, जब दीपिका मॉडलिंग करती थी तो फैशन डिजाइनर वैंडेल रॉड्रिक्स दीपिका को अच्छी तरह जानते थे। दीपिका वैंडेल को तब मिली थी जब उन्होंने मुंबई आकर एक वर्कशॉप जॉइन की थी। वैंडेल को दीपिका का काम पसंद आया और उन्होंने उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से करवाई।

मलाइका ने ही दीपिका को दिलवाई थी पहली फिल्म 

दीपिका ने मलाइका को भी अपने काम से इंप्रेस कर लिया। वही जब फराह खान अपनी फिल्म ओम शांति ओम के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रही थी तो मलाइका ने ही फराह को दीपिका का नाम सुझाया था। मलाइका के कहने पर फराह दीपिका से मिली और अपनी फिल्म के लिए उन्हें लीड एक्ट्रेस साइन किया। तो इस तरह दीपिका को शाहरुख के साथ अपनी डेब्यू फिल्म में काम करने का मौका मिला।

अपनी पहली फिल्म से इंडस्ट्री में छा गई थी दीपिका

अपनी पहली फिल्म से ही दीपिका हर तरफ छा गई। इसके बाद दीपिका ने कई हिट फिल्में की। इंडस्ट्री में काम करते हुए दीपिका का अफेयर कई स्टार्स के साथ रहा लेकिन वह रणबीर कपूर को काफी पसंद करती थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने पर दीपिका पूरी तरह से टूट गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी। फिर दीपिका की जिंदगी में आए रणवीर सिंह। रणवीर से मिलने के बाद तो दीपिका की जिंदगी मानो बदल ही गई।

इस दीपवीर की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया। फिल्म रामलीला में दोनों ने साथ में काम किया और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को तो लोगों ने खूब प्यार दिया साथ  ही इस जोड़ी को लोग रियल लाइफ कपल के रूप में भी देखने लगे थे।

कहा जाता है कि रणवीर ने दीपिका का जिंदगी के उस नाजुक मोड़ में पूरा साथ दिया था जब वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थी, तभी रणवीर सिंह ने उनका साथ दिया और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश की। वहीं दीपिका का कहना भी यही है कि वो रणवीर से कभी बोर नहीं होती क्योंकि उनका बिंदास अंदाज दीपिका को खुश रहने पर मजबूर कर ही देता। शायद यहीं वजह है कि उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप रणवीर बाबा को चुना। वहीं रणवीर को दीपिका का बचपना काफी पसंद है। शादी के बाद उनके रिलेशनशिप में वो सभी चीजें जैसे मजबूती, सिक्योरिटी और खुशी जो एक परफेक्ट कपल में होनी चाहिए।


 

Related News