30 APRTUESDAY2024 12:33:57 PM
Nari

धनिया पाउडर से करें इन 7 बड़ी बीमारियों का इलाज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Jan, 2018 09:40 AM
धनिया पाउडर से करें इन 7 बड़ी बीमारियों का इलाज

सूखे धनिया का इस्तेमाल : भारतीय रसोई में धनिया पाउडर का इस्तेमाल खाने में स्वाद और खूशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा रहता है लेकिन क्या आप जानते है सूखा धनिया सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सूखा धनिया की तासीर ठंडी होने के कारण यह पेट इंफेक्शन, एसिडिटी और शरीर की जलन जैसी समस्याओं को दूर करती है। इसके अलावा भी इसका सेवन बवासीर, यूरिन इंफेक्शन, ब्लड शुगर और पेट की जलन को दूर करता है। इसी कारण इसे यूरोप के कई देशों में एंटी डायबीटिक पौधे के रूप में भी जाना जाता है। तो आइए जानते है भारतीय मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाले धनिया पाउडर के चमत्कारी गुणों के बारे में।  शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है धनिया, जानिए इसके 10 फायदे

सूखा धनिया के फायदे (Coriander Benefits)

1. पाचन समस्याएं
धनिया पाउडर में चुटकीभर हींग और काला नमक डालकर पानी के साथ लें। इसका सेवन कब्ज, उल्टी, दस्त, गैस, अपच और पेट दर्द को दूर करता है। आप इसका इस्तेमाल चाय बनाते समय भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

2. सेमोलिना बैक्टीरिया से बचाव
इस बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजिनिंग जैसे घातक बीमारियां हो जाती है। खाने में थोड़े से धनिया पाउडर का इस्तेमाल आपके शरीर को इस बैक्टीरिया से बचाता है।

 

3. ब्लड शुगर
धनिया पाउडर शरीर में शुगर स्तर को कम करके इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है। इसी वजह से शरीर में ब्लड शुगर निंयत्रित रहता है। इसलिए अपने भोजन में इसका इस्तेमाल जरूर करें।

PunjabKesari

4. पेशाब ना आना
सुखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखारो और पुनर्न्वा जड़ को बराबर मात्रा में लेकर बारिक पीस लें। सुबह-शाम धनिया का चूर्ण का 1 चम्मच सेवन आपकी पेशाब न आने की समस्या को दूर करता है।

 

इसे भी पड़े : चेहरे की कई समस्याओं को दूर करते है धनिया से बने Face Pack

 

5. पेट की जलन
धनिया पाउडर में जीरा, बेलगिरी और नागरमौठा को सामान मात्रा में पीसकर मिलाएं। इस चूर्ण को 1 चम्मच पानी के ले। इससे पेट की जलन और दर्द गायब हो जाएगा।

PunjabKesari

6. संक्रमण रोग
रोजाना इसका इस्तेमाल संक्रमण रोगों से बचाने में मदद करता है। इसे खाने से पेट में मौजूद कीड़ें और बैक्टीरिया मर जाते है और इससे पेट को ठंडक भी मिलती है।

 

7. कमजोरी
रात को धनिया तथा आंवला पाउडर को 10-10 ग्राम पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीने पर कमजोरी और चक्कर आने की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News