19 SEPTHURSDAY2024 6:26:40 AM
Nari

हल्दी सेरेमनी में फूलों से सजी दुल्हन राधिका, लोगों ने इसे बताया अब तक का बेस्ट लुक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jul, 2024 06:45 PM
हल्दी सेरेमनी में फूलों से सजी दुल्हन राधिका, लोगों ने इसे बताया अब तक का बेस्ट लुक

मानसून में रंग-बिरंगा माहौल बन गया है, क्योंकि अंबानी परिवार में हल्दी की शानदार रस्म जो हुई। इस समारोह में शामिल हुए सभी मेहमान रंगे दिखाई दिए। अब ऐसे मे दुल्हन बनने जा रही राधिका की हल्दी सेरेमनी की सबसे खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। उनका हल्दी लुक अगर इतना शानदार है तो जरा सोचिए ब्राइडल लुक क्या ही होगा।

PunjabKesari
स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने राधिका की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह  ऊपर से नीचे तक पीले रंग में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। राधिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी में अनामिका खन्ना का येलो आउटफिट पहना था जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षित लग रहा था फूलों का  दुपट्टा। 

PunjabKesari

इस बार अंबानी परिवार की छोटी बहू ने हीरा-पन्ना नहीं बल्कि फूलों की ज्वेलरी पहनी थी। उनका ये लुक बेहद ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर ने इस तस्वीरों मपर कमेंट करते हुए  इस लुक को 'बेस्ट' बताया। वहीं सोनम कपूर ने लिखा- "सादगी हमेशा जीतती है।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


वहीं कुछ तस्वीरों में राधिका मर्चेंट पिंकिश कलर का हैवी कढ़ाई वाला लहंगे पहने हुए भी दिखाई दी । इस लुक को उन्होंने डायमंड सेट के साथ पूरा किया। वैसे तो अनंत की होने वाली पत्नी हर लुक में कमाल ही लगती है पर इस बार उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
 

Related News