27 APRSATURDAY2024 3:06:31 PM
Nari

मोटी तोंद घटाने के लिए काफी हैं ये 4 एक्सरसाइज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 May, 2021 12:54 PM
मोटी तोंद घटाने के लिए काफी हैं ये 4 एक्सरसाइज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बढ़ता हुए वजन आज कई लोगों के लिए परेशानी बन चुका है। इसके कारण लुक खराब लगने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ता है। वहीं देशभर में फैले कोरोना से बचने के लिए भी एकदम फिट एंड फाइन रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में बात वजन बढ़ने की करें तो महिलाओं को खासतौर पर बैली फैट सबसे ज्यादा परेशान करता है। इससे छुटकारा पाने के लिए डेली डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। मगर लॉकडाउन के कारण जिम बंद होने से आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके इससे छुटकारा पा सकती है। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताते हैं जिसे आप आसानी से कर सकती है। ऐसे में एन्जॉय करते हुए बैली फैट की समस्या से आराम पा सकती है। 

रस्सी कूदना सही 

अगर आपके पास समय की परेशानी रहती है तो आप रस्सी कूद सकती है। इसे आप आसानी से कर भी सकती है। साथ ही आपका समय भी बचेगा। वहीं रोजाना 15-20 मिनट तक रस्सी कूदने से ही आपको फर्क नजर आएगा। यह एक आसान व फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे आप कुछ ही दिनों में पेट, जांघों व कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी से छुटकारा पा सकती है। 

PunjabKesari

पुश-अप्स से भी बनेगी बात 

बैली फैट को तेजी से कम करने के लिए आप कुछ पुशअप्स भी सही रहेगा। इसे आप रस्सी कूदने के बाद कर सकती है। इससे ब्रेस्ट को टाइट करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा। ऐसे में आप एकदम फिट एंड फाइन रहेगी। 

बेस्ट रहेगा डांस करना 

डांस करके भी आप अपना बैली फैट कम कर सकती है। इससे तेजी से कैलोरी कम होने में मदद मिलती है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए डांस क्लासिस भी ज्वाइंन करते हैं। मगर आप चाहे तो घर पर रोजाना 30 मिनट तक डांस कर सकती है। ऐसे में आप एन्जॉय करने के साथ ही वजन कंट्रोल रख सकती है।

PunjabKesari

साइकिल चलाना भी अच्छा आइडिया 

साइकिल चलाना से पूरा शरीर काम करता है। ऐसे में इसे एक अच्छी एक अच्छी एक्सरसाइज माना गया है। आप रोजाना 30 मिनट तक साइकिल चला सकती है। इससे आपके शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलेगी। साथ ही साइकिल चलाने से शरीर से पसीना निकलता है। ऐसे में बॉडी में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। वहीं इससे आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा। 


 

Related News