25 APRTHURSDAY2024 8:48:34 PM
Nari

किताब पढ़ने से दिमाग ही तेज नहीं होगा, सेहत को भी मिलेंगे गजब के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Apr, 2021 02:09 PM
किताब पढ़ने से दिमाग ही तेज नहीं होगा, सेहत को भी मिलेंगे गजब के फायदे

कहते हैं कि किताबें हमारी अच्छी दोस्त होती है। ये बिना कुछ मांगे हमें जिंदगी में बहुत कुछ सीखाती है। मगर बहुत से लोगों को किताबें पढ़ने में बोर लगती है। वहीं कई लोगों को किताब पढ़ें बिना नींद नहीं आती है। असल में, बुक रीड़ करने से हमारी जानकारी बढ़ने के साथ और सेहत को भी कई लाभ होते हैं। ऐसे में ही हर साल दुनियाभर में 23 अप्रैल को 'विश्व पुस्तक दिवस' यानी 'World Book Day' मनाया जाता है। ताकि लोगों को इसके फायदों के बारे में जागरूक किया जा सके। तो चलिए आज हम आपको किताब पढ़ने के फायदे बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे पढ़ने का समय...

रोजाना 30 मिनट पढ़े किताब 

रोजाना सोने से पहले 30 मिनट किताब पढ़ने से तन और मन की शुद्धि होती है। इससे दिमाग शांत होने के साथ तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

तो चलिए जातने हैं किताब पढ़ने के अन्य फायदे

 

एकाग्रता शक्ति बढ़ाए

रोजाना किताब पढ़ने से एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। इससे दिमाग में चल रही बेकार की बातें दूर होकर पढ़ने पर फोकस होता है।  

PunjabKesari

तनाव होगा कम 

इससे दिमाग शांत होता है। ऐसे में दिनभर की थकान दूर होकर स्ट्रैस कम होने में मदद मिलती है। इसलिए अपनी थकान व तनाव कम करने के लिए रोजान बुक पढ़े।

बढ़ेगी जानकारी 

आप अपने मनपसंद विषय की किताब पढ़ सकती है। इससे आपकी अलग-अलग चीजों के बारे में जानकारी बढ़ेगी। आप नई-नई बातें व चीजों सीख सकते हैं। इससे आपके दिमाग में नए-नए आइडियाज आएंगे। दुनिया का सबसे बड़ा सच है कि आप जिंदगी में नौकरी, धन, परिवार, सेहत आदि खो सकते हैं। मगर किसी चीज का ज्ञान आपके कोई भी छीन नहीं सकता है। 

स्मरण शक्ति बढ़ाए

इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ याददाश्त तेज होती है। दिमाग का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

दिल रहेगा स्वस्थ

रोजाना बुक रीड़ करने से दिल की गति सही रहती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

अच्छी नींद दिलाए

अनिद्रा से परेशान लोगों को रोजाना सोने से पहले किताब पढ़नी चाहिए। इससे दिमाग की नसे शांत होकर अच्छी व गहरी नींद दिलाने में मदद करती है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले 1 घंटा किताब पढ़ें। 

अकेलापन होगा दूर 

कहते हैं कि किताबे इंसानों की अच्छी दोस्त होती है। वह व्यक्ति का अकेलापन दूर करने में बेहद मददगार साबित होती है। ऐसे में कभी भी अकेलापन महसूस होने पर तुरंत दिमाग पढ़ेगा। यह आपका अकेलापन दूर करने के साथ मूड ठीक करने में मदद करती है। 

एक बेहतर इंसान बनाने में मददगार

रोजाना किताब पढ़ने से दिमाग शांत होने के साथ ज्ञान में वृद्धि होती है। सोचने का नजरिया बदलने के साथ निर्णय देने की क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होता है। ऐसे में किताब हमें एक अच्छा व बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती है।


 

Related News