04 MAYSATURDAY2024 4:09:09 AM
Nari

ऐसा क्या हुआ कि Koo पर अर्चना को फैंस दे रहे वजन कम करने के टिप्स

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jul, 2021 01:47 PM
ऐसा क्या हुआ कि Koo पर अर्चना को फैंस दे रहे वजन कम करने के टिप्स

'द कपिल शर्मा' शो में गूंजते ठहाकों के बीच जो नाम है वो है अर्चना पूरन सिंह का। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अर्चना पूरन सिंह अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अर्चना आजकल सबसे दूर हैं खास कर ट्विटर से लेकिन Koo पर वे हमेशा से ही एक्टिव है और अपने वीडियोज से लेकर तस्वीरें शेयर करती हैं। आज ही उन्होंने Koo पर वजन कम करने को लेकर पोस्ट डाला है। 

जिसमें वो लिखती हैं, "वजन कम करने का मतलब ये नहीं है कि हर रोज व्ययाम कर के आपको कैलोरीज कम करना है, बल्कि इसके साथ-साथ आपको अपना मानसिक संतुलन और आत्म-संतुलन पर भी काम करना करना रूरी है। इस पोस्ट के बाद Koo पर उनके फैंस वजन कम करने को लेकर कई टिप्स देने में जुट गए। एक फैन ने उनको यहां तक हिदायत दे डाली कि गर्म और साधा पानी पीना शुरू कर दीजिये और फ्रिज के पानी से दूर रहें। चाहे फिर वो सर्दी या गर्मी का मौसम हो।

PunjabKesari

क्यों अर्चना दूर है सोशल मीडिया से 

खुशमिजाज अर्चाना ने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है। पिछले साल वो लॉकडाउन के दौरान काफी वीडियो शेयर करतीं थीं। अर्चाना पूरन सिंह ने इस दूरी का कारण भी बताया है। पिछले साल 2020 में अर्चना सोशल मीडिया पर जितनी एक्टिव थी, इस साल इससे उतनी ही नाराज हैं और इसके बारे में वे खुलकर बोली भी थी। उन्होंने बताया था कि लोगों के ताने और अजीबो-गरीब कॉमेंट्स उन्हें निराश करते हैं। अब तो केवल सोशल मैसेज के लिए ही पोस्ट करती हूं। हालांकि उसके लिए ट्रोल हो जाती हैं लेकिन अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

फैंस ने उड़ाया था मज़ाक

उन्होंने आगे बताया, इस साल लॉकडाउन में भी मेरा काम जारी है लेकिन सोशल मीडिया पर उससे रिलेट कुछ भी पोस्ट नहीं शेयर कर रही। मैं सारा अरेंजमेंट अब फोन पर ही करती हूं। पिछले साल जिस तरह डेली वर्कर्स के लिए हम इंडस्ट्री वालों ने मिलकर मदद की थी। उस वक्त सोशल मीडिया पर भी हमारा काफी मजाक बनाया गया। फैंस ने मुझे ये तक कहा कि आप ये सब दिखने और दिखावे के लिए चैरिटी करती हो।

PunjabKesari

वहीं आपको बता दें कि Koo पर वे हमेशा से ही एक्टिव थी और लोग उन्हें पहले दिन से पसंद करते आ रहे हैं | वे Koo से इस साल फरवरी में जुड़ी थी और तभी से लोग उनके पोस्ट्स पर लाइक्स, कमैंट्स और शेयर करते आये हैं। Koo पर अर्चना से जुड़ने के लिए आप उन्हें उनके अकाउंट @archanapuransingh पर फॉलो कर सकते हैं। तकरीबन तीन दिन पहले उन्होंने द कपिल शर्मा शो से जुड़ी कलाकार भारती को भी उनके जन्म दिवस पर बधाई दी थी।

 

PunjabKesari


                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

मिताली आहूजा

Related News