02 MARMONDAY2026 12:17:08 AM
Nari

KBC: कंटेस्टेंट ने शाहरुख से बुरा बर्ताव करने पर जताई नाराजगी, बिग बी को मांगनी पड़ी माफी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Nov, 2020 03:18 PM
KBC: कंटेस्टेंट ने शाहरुख से बुरा बर्ताव करने पर जताई नाराजगी, बिग बी को मांगनी पड़ी माफी

टीवी का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला है। लेकिन इस बार का सीजन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसके पीछे की वजह है शो में पूछे गए कुछ ऐसे सवाल जो विवादों में आ जाते हैं। जिसपर कई लोगों ने द्वारा आपत्ति भी जताई जा चुकी है। शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो बिग बी को पसंद ना करता हो। लेकिन हाल ही में एक एपिसोड में अमिताभ ऐसी महिला से मिले जो उन्हें पसंद नहीं करती है। 

PunjabKesari

'कौन बनेगा करोड़पति' के बीते एपिसोड में हाॅट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट रेखा रानी ने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह उन्हें पसंद नहीं करती हैं। जब अमिताभ ने इसके पीछे का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान की फैन है। इस एपिसोड का वीडियो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। 

 

वीडियो में वह अमिताभ बच्चन से कहती हैं, 'शाहरुख खान मेरे फेवरेट हीरो हैं। मुझे गुस्सा आता था आप पर जब आपने 'मोहब्बतें' में बहुत डांटा था उन्हें। पहले 'मोहब्बतें' में आप ने उन्हें काॅलेज से निकाल दिया और 'कभी खुशी कभी गम' में घर से निकाल दिया।' रेखा की यह बात सुनकर अमिताभ कहते हैं कि स्क्रिप्ट में जो लिखा था उन्होंने वही किया। लेकिन रेखा मानने से इंकार कर देती है जिसके बाद बिग बी ने उनसे माफी मांगी और कहा कि वह शाहरुख से भी माफी मांग लेंगे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि हाल ही में शो के एक एपिसोड में ऐसा सवाल पूछा गया जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। उन पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। यहां तक कि अमिताभ बच्चन के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

Related News