03 FEBTUESDAY2026 3:21:28 PM
Nari

अमाल मलिक ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की सच्चाई, ‘सूरज डूबा है’ ने कमाए 70 करोड़, मुझे 1 Cr भी नहीं मिले

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 03 Feb, 2026 01:39 PM
अमाल मलिक ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की सच्चाई, ‘सूरज डूबा है’ ने कमाए 70 करोड़, मुझे 1 Cr भी नहीं मिले

नारी डेस्क: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके हिट गाने ‘सूरज डूबा है’ ने म्यूजिक लेबल के लिए करीब 70 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन उन्हें बदले में 1 करोड़ रुपये से भी कम नहीं मिले।

अमाल ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कंपोजर्स को उनके काम का सही हक नहीं मिलता। उन्हें न तो बराबरी का क्रेडिट मिलता है और न ही आर्थिक स्वतंत्रता, जैसे कि साउथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में कंपोजर्स को मिलती है।

साउथ इंडस्ट्री vs बॉलीवुड

अमाल मलिक ने इंडस्ट्री की तुलना करते हुए बताया कि साउथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में कंपोजर्स 5 गुना ज्यादा फीस लेते हैं और अपने राइट्स अपने पास रखते हैं। वहीं, बॉलीवुड में अक्सर कंपोजर्स को सिर्फ 2-3 करोड़ रुपये दिए जाते हैं और उनके राइट्स म्यूजिक लेबल के पास चले जाते हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी की नीयत अच्छी हो और वह दूसरों की मदद करना चाहे, तो उसके पास पैसा होना चाहिए। पैसा ही आज़ादी देता है।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

हिट गानों के बावजूद कमाई का दर्द

अमाल ने फिल्म ‘रॉय’ के हिट गाने ‘सूरज डूबा है’ का उदाहरण दिया। इस गाने ने म्यूजिक लेबल के लिए 60–70 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन अमाल को इसके बदले सिर्फ पब्लिशिंग राइट्स मिले, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से भी कम थी। उनका कहना है कि बॉलीवुड में कंपोजर्स अक्सर अपने राइट्स गंवा देते हैं, जबकि साउथ में ये राइट्स उनके पास रहते हैं और वे करोड़ों रुपये कमाते हैं।

ये भी पढ़ें:  आलिया भट्ट ने शेयर किया खास लेटर, बताया स्कूल क्रश के लिए क्यों रोती थीं

क्रेडिट और कानूनी लड़ाई

अमाल मलिक ने बताया कि उन्होंने 2004 में पहले ऐसे कंपोजर के रूप में अपने गानों में कंपोजर क्रेडिट की मांग की थी। इसके लिए उन्हें कानूनी लड़ाइयां लड़नी पड़ीं। उन्होंने कहा, “कई बार मैं सुबह फिल्म के लिए काम करता और शाम को कोर्ट केस लड़ रहा होता।”पिछले पांच सालों में उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगभग 40–45 फिल्मों से बाहर कर दिया गया, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

करियर की शुरुआत और हिट गाने

अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए जैसे

सूरज डूबा है

सोच न सके

कर गई चुल

कौन तुझे

जब तक

हाल ही में वे बिग बॉस 19 में भी नजर आए थे और टॉप 5 में पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amaal Mallik (@amaal_mallik)

इंडस्ट्री में बहस छेड़ी

अमाल के खुलासे ने फिर से पे पैरिटी, आर्टिस्ट राइट्स और क्रेडिट की बहस को गरमा दिया है। कई लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे इंडस्ट्री की पुरानी समस्या मानते हैं। अमाल मलिक के अनुसार, म्यूजिक इंडस्ट्री में आर्थिक आज़ादी और राइट्स का अधिकार कलाकारों के लिए बेहद जरूरी हैं।  

 

Related News