
बॉलीवुड एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का हर कोई कायल है। उनके फैंस के बीच उनके लिए दीवानगी आज भी बरकरार है। वैसे तो ऐश्वर्या के पास एक से बढ़कर एक ज्वेलरी के कलेक्शन हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जो एक्ट्रेस को पसंद है वो हैं उनका मंगलसूत्र। ऐसा हो भी क्यों न, शादी के बाद यह उसकी पहचान का एक हिस्सा बन जाता है। लेकिन इन दिनों ऐश्वर्या के मंगलसूत्र के डिजाइन में काफी बदलाव आया है।
गोल्ड और डायमंड का मंगलसूत्र

अभिषेक और ऐश्वर्या 19 अप्रैल साल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में होने वाली सिंदूर रस्म के बाद अभिषेक बच्चन ने उन्हें गोल्ड और डायमंड का मंगलसूत्र पहनाया था। हालांकि, ऐश्वर्या के इस मंगलसूत्र की पहली झलक तब देखने को मिली थी जब वह शादी के बाद पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी पूजा करने पहुंची थी। उनके मंगलसूत्र की चेन लंबी और दो लेयर्ड वाली थी।
आराध्या की वजह से बदला मंगलसूत्र

लेकिन अब ऐश्वर्या का मंगलसूत्र उनकी नेकलाइन को टच कर रहा है। साथ ही मंगलसूत्र की चेन भी हल्की हो गई है। एक आर्टिकल के मुताबिक बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने डबल लेयर्ड लॉन्ग मंगलसूत्र को एक लेयर्ड की चेन में चेंज करा दिया। हालांकि, उन्होंने सॉलिटेयर डायमंड पेंडेंट को ऐसी ही रखा।
![PIC] Aishwarya Rai Bachchan jets off to Paris and poses with her ...](https://imgk.timesnownews.com/story/1569686064-Untitled_design_-_2019-09-28T205330.389.jpg?tr=w-600,h-450)
अराध्या के जन्म के बाद से ही ऐश्वर्या ने भारी-भरकम ज्वेलरी को पहनना बंद कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अराध्या ज्यादातर समय अपनी उनके साथ ही गुजारना पसंद करती हैं। बेटी कोई दिक्कत न हो इसलिए ऐश्वर्या ने अपने मंगलसूत्र की डोरी को छोटा करा दिया।