05 MAYSUNDAY2024 2:08:05 PM
Nari

Valentine's Day पर आरती ने दिखाई होने वाले पति की झलक, लोगों को याद आए अजय देवगन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Feb, 2024 05:35 PM
Valentine's Day पर आरती ने दिखाई होने वाले पति की झलक, लोगों को याद आए अजय देवगन

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट, कृष्णा अभिषेक की बहन  आरती सिंह आज चर्चाओं में बनी हुई है, इसकी वजह है उनका पर्सनल लाइफ। गोविंदा की भांजी ने लंबे इंतजार के बाद शादी करने का फैसला कर लिया है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उन्होंने अपने होने वाले पति की तस्वीर शेयर की है, ऐसे में लोगों को अजय देवगन की याद आ गई। चलिए जानते हैं आरती सिंह के बॉयफ्रेंड का अजय देवगन के साथ क्या है कनैक्शन। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)


दरअसल हाल ही में खबरें सामने आई थी कि  एक्ट्रेस आरती सिंह इस साल अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह शादी के लिए मनपसंद जगह ही तलाश में है। अब इसी बीच उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने होने वाले पति के साथ दिखाई दे रही है। 


 दोनों बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं, हालांकि लड़के का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। आरती ने फोटो शेयर कर बैकग्राउंड में गाना लगाया...जिसका मुझे था इंतजार'.। इस तस्वीर में वह काफी खुश नजर आ रही थी। ऐसे में इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। जहां  बिपाशा बसु ने लिखा, 'सो क्यूट तो वहीं' आमिर अली ने कॉमेंट किया, 'साइड प्रोफाइल अजय देवगन...'। 

बता दें कि आरती को कई बारे शादी के बारे में बात करते हुए सुना गया है लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लगी थी। हालांकि, अब लगता है कि आरती शादी कर ही लेंगी। येबात बहुत कम लोग जानते हैं कि बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी अदाकारा  हर साल करवाचौथ मनाती हैं। उनकी इस बात की उम्मीद थी कि ये व्रत रखने से उनको मनपसंद वर मिल जाएगा, अब जाकर उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। 
 

Related News