16 MARMONDAY2026 2:08:47 PM
Nari

उड़ी छतेंं, गिरे पेड़, बिजली गुल...  आधी रात को आए आंधी-तूफान ने मचाया तांडव

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Mar, 2026 10:55 AM
उड़ी छतेंं, गिरे पेड़, बिजली गुल...  आधी रात को आए आंधी-तूफान ने मचाया तांडव

नारी डेस्क: उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार देर रात चली तेज आंधी-तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक चली तेज आंधी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे रात से ही नैनीताल समेत पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। 

PunjabKesari
आंधी-तूफान की रफ्तार तेज होने से कई घरों की टिन की छतें भी उड़ गईं। वहीं शहर की सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी हवा में उड़ गई, जिससे देर रात कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए तूफान से लोग सहम गए और कई लोग घरों से बाहर निकलकर हालात का जायजा लेते रहे। 

PunjabKesari
ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने सोमवार को बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली की लाइनें टूटने की सूचना मिली है। विभाग की टीमों को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइनें ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

Related News