20 APRSATURDAY2024 4:32:24 AM
Nari

इम्यूनिटी बूस्टर है शहद-नींबू पानी, मिलेंगे और भी कई फायदे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Jan, 2019 05:52 PM
इम्यूनिटी बूस्टर है शहद-नींबू पानी, मिलेंगे और भी कई फायदे

शहद व नींबू एक ऐसा पेय है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद करता है। पेट में बहुत सारे खराब पदार्थों का निर्माण होता है जो विभिन्न बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके लिए शहद और नींबू का सेवन करने से पेट के सारे हानिकारक पदार्थ निकल जाते है। इसके साथ आज हम आपको शहद-नींबू के अन्य फायदे बताएंगे जिससे आप खुद को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

PunjabKesari

शहद व नींबू पानी के फायदे

शहद और नींबू दोनों में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स, थेरापियोटिक होते हैं। यह पानी शरीर को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में भी मदद करता है। इसके साथ यह फैट को बर्न करता है और शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।

 

वजन कम करे

शहद व नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इनमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में कैलोरी की मात्रा को कम करके मोटापे से बचाता है। 

PunjabKesari

पाचन शक्ति बढाए

यह पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। सुबह उठते ही हल्के गर्म पानी में नींबू शहद मिला कर सेवन करें इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। यह पेट में बनने वाले एसिड को खत्म करता है।

 

इम्यूनिटी करता है बूस्ट

इस पेय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शहद में पॉलीफेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल पाया जाता है जो सर्दी-जुकाम को कम करता है।

 

स्वस्थ लीवर

शहद और नींबू पानी लीवर को बेहतर बनाए रखने में काफी असरदार है। यह शरीर व लीवर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। इससे लीवर सही से काम करता है।

 

कब्ज से राहत

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें नींबू और शहद का सेवन करना चाहिए। यह कब्ज से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। इसके साथ यह पेट को कई बीमारियों से भी बचाता है।

 

मुंह की दुर्गंध करे खत्म 

अपने एसीडिक गुणों के कारण नींबू मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है। इसके साथ दातों में मौजुद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

PunjabKesari

बॉडी एनर्जी बढ़ाए

इस पेय का सेवन करने से बॉडी को उर्जा मिलती है । मूड में तरोताजगी महसूस करने के साथ पूरा दिन फ्रेश फील होता है। सुबह उठते ही नींबू व शहद का पानी पीएं।

 

त्वचा को निखारे

नींबू का सेवन करने से खुन साफ होता है जिससे रंग निखर जाता है। त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए नियमित रूप से नींबू-शहद को गुनगुने पानी में डालकर पीएं।

PunjabKesari

 

Related News