27 APRSATURDAY2024 6:20:00 AM
Nari

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएंगे ये 6 Superfoods, बना लें डाइट का हिस्सा

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Mar, 2024 05:37 PM
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएंगे ये 6 Superfoods, बना लें डाइट का हिस्सा

बदलते मौसम का असर सबसे पहले शरीर पर होता है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है सबसे पहले कोल्ड, फ्लू जैसी बीमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। खासतौर पर जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता उन्हें ऐसी बीमारियां बहुत जल्दी घेरती हैं। इम्यून सिस्टम शरीर का डिफेंस सिस्टम माना जाता है। जब कोई भी माइक्रोब शरीर पर अटैक करने के प्रयास करते हैं तो हमारे इम्यूनिटी सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और हमारी रक्षा करते हैं लेकिन कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं।

हल्दी 

हल्दी में मौजूद पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें करक्यूमिन भी पाया जाता  है जो इंफ्लेमेशन से लड़ने में भी मदद करते हैं। ऐसे में यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे बनी चाय, पानी या फिर दूध का सेवन आप कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कीवी 

विटामिन-सी और के से भरपूर यह फल व्हाइट ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। यह बॉडी के लिए फाइटर सेल के तौर पर जाना जाता है। इसमें पौटेशियम और फोलेट जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं। 

खट्टे फल 

यह फल विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इनमें पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा खट्टे फल व्हाइट ब्लड सेल्स बनाने में भी मददगार माने जाते हैं। विटामिन-सी शरीर में मौजूद इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। 

लहसुन 

लहसुन भी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें सल्फर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। लहसुन हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

मुलेठी 

मुलेठी में एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कई तरह की वायरल बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी-जुकाम होने पर मुलेठी की चाय का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। 

पालक 

पालक में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। पालक में विटामिन-सी भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News