
बचपन में एक बार तो डिज़नीलैंड के भव्य सिंड्रेला महल में जाने का मन जरूर करता है, अब आपका सपना पूरा होने जा रहा है। हर डिज़्नी फिल्म की शुरुआत में जो खूबसूरत महल देखने को मिलता था उसका आनंद अब आप ले सकते हैं। रियाद सीज़न डिज़्नी कैसल पहली बार डिज़्नी जादू के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए सऊदी और मध्य पूर्व में आ रहा है।
إطلاق فيديو موسم الرياض بهويته الجديدة 2023
تجارب وفعاليات ترفيهية عالمية للحظات استثنائية#RiyadhSeason#BigTime pic.twitter.com/1hyRhq4wKF
— موسم الرياض | Riyadh Season (@RiyadhSeason) September 16, 2023
बुलेवार्ड सिटी (पूर्व में बुलेवार्ड रियाद सिटी) में होने वाले कार्यक्रम में डिज्नी कैसल के सामने लाइव प्रदर्शन और रोमांचक संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से डिज्नी की सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्मों के प्रतिष्ठित संगीत का जश्न मनाया जाएगा। अक्टूबर में रियाद सीज़न के उद्घाटन के बाद, सभी कार्यक्रम बुधवार 22 नवंबर से शुरू होंगे।

सर्वकालिक क्लासिक्स से प्रेरित विभिन्न मनमोहक शो पेश करने के लिए तैयार डिज़्नी कैसल लोगों को अपने बचपन के जादू को फिर से जीने और वास्तविक जीवन में डिज्नी राजकुमारियों को देखने की पेशकश करता है। एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में इसकी खूबसूरत झलक देखने को मिल गई है। वीडियो को शेयर कर कहा गया कि- "मध्य पूर्व में पहली बार, रियाद शहर अपने शताब्दी समारोह के लिए डिज्नी महल की मेजबानी करेगा और इसमें सबसे प्रसिद्ध एनिमेटेड डिज्नी फिल्मों से प्रेरित अद्भुत शो शामिल होंगे।"

बता दें कि रियाद सीज़न 28 अक्टूबर से शुरू होगा और इसमें अपनी तरह की पहली लड़ाई देखने को मिलेगी। रियाद सीज़न 2019 में लॉन्च किया गया था और यह सऊदी अरब साम्राज्य में सबसे बड़े सीज़न में से एक रहा है। इस वर्ष की थीम बिग टाइम होने के साथ, आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह आयोजन हमेशा की तरह भव्य होगा। इस इवेंट में आपको बैटल ऑफ द बैडेस्ट देखने को मिलेगा, जिसके शुरुआती दिन 'फ्यूरी बनाम नगननौ' के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है।