26 APRFRIDAY2024 4:20:59 PM
Nari

धरती पर स्वर्ग का नजारा दिलाता है जांस्कर घाटी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Dec, 2020 05:58 PM
धरती पर स्वर्ग का नजारा दिलाता है जांस्कर घाटी

विदेश के साथ भारत में भी घूमने की बहुत-सी जगह है। जहां पर पहुंच कर किसी के भी मन को सुकून मिल सकता है। ऐसे में अगर आप सुंदर वादियों, झीलों व बर्फ से ढके पहाड़ो के बीच घूमने का अहसास लेना चाहते हैं तो ऐसे में जांस्कर घाटी जाना बेस्ट रहेगा। यहां पर चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ व नदियों का साफ पानी देखकर किसी का भी मन खिल उठेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

लद्दाख से करीब 105 कि.मी. दूरी पर है जांस्कर घाटी

यह खूबसूरत घाटी लद्दाख से करीब 105 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह 5,000 कि.मी. क्षेत्र में फैली घाटी है। स्तानीय जगहों पर 'ज़हर या ज़ंगस्क' के नाम से मशहूर जास्कर घाटी 'द टेथिस हिमालय' का ही एक भाग है। इसकी खूबसूरती को देखकर किसी को भी जन्नत का अहसास होगा। ऐसे में हम इसे धरती पर स्वर्ग भी कह सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत नदी व अलग-अलग वनस्पतियों और जीवों से भरी यह घाटी बेहद ही सुुंदर लगती है। ऐसे में देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने आना पसंद करते हैं। 

“ट्रैकिंग” और “रिवर राफ्टिंग” के लिए बेस्ट 

आप यहां पर “ट्रेकिंग” और “रिवर राफ्टिंग” का मजा ले सकती है। इसके अलावा वन्य जीव को देखने क शौकीन इस घाटी पर भालू, स्नो लेपर्ड, यॉक, भेड़, घोड़े व अन्य पालतू जानवर देख सकती है। 

चादर ट्रैक

यह जांस्कर घाटी का आर्कषण का मुख्य केंद्र है। इसी यह नाम इस लिए दिया गया क्योंकि सर्दियों में यहां पर बहती नदी एकदम जम जाती है। ऐसे में नदी बर्फ की सफेद चादर की तरह दिखाई देती है, जो देखने में बेहद ही सुंदर लगती है। 

PunjabKesari

ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें...

- अगर आप जहां पर घूमने की सोच रहे हैं तो अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स ले जाना ना भूलें। असल में, वहां पर चिकित्सा सुविधा की कमी होने का कारण इसकी जरूरत पड़ सकती है। 

- साथ ही इस जगह पर आपको नेटवर्क में असुविधा भी हो सकती है। 

- इसके अलावा यहां से पेट्रोल पंप बेहद दूर होने से इस बात का खास ध्यान रखें कि आपकी बाइक व कार में इसकी कमी ना हो।

आसपास घूमने के पर्यटक स्थल...

आप जम्मू कश्मीर के ज़ांस्कर घाटी के अलावा अन्य खूबसूरत जगहों पर भी घूम सकते हैं। आप हेमिस मठ, गोत्संग गोम्पा, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, शांग गोम्पा, पैंगोंग झील, खारदुंग ला पास, लेह पैलेस, चादर ट्रैक, फुगताल मठ, शांति स्तूप आदि जगहों पर भी घूमने का मजा उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

ज़ांस्कर घाटी घूमने का सही समय...

इस घाटी में घूमने का सही समय जून से सितंबर तक मानी जाती है। इस दौरान आप अच्छे से इसकी सुंदरता को देखने व फोटो खींचने का मजा उठा सकते हैं। वहीं सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, नदी का पानी जमने से जहां घूमने जाना थोड़ा मुश्किल भरा काम हो सकता है। ऐसे में तापमान में अधिक गिरावट होने के कारण सड़कों में भी असुविधा हो सकती है। 
 

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।

 

Related News