19 APRFRIDAY2024 6:26:00 PM
Nari

World Health Day: गर्मियों में बढ़ जाता है इन बीमार‍ियों का खतरा, जानें बचाव के तरीके

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Apr, 2022 10:46 AM
World Health Day: गर्मियों में बढ़ जाता है इन बीमार‍ियों का खतरा, जानें बचाव के तरीके

हर साल दुनियाभर में 7 अप्रैल को  'World Health Day' यानि 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। इसके मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है। वहीं मौसम में बदलाव आने से कई बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती हैं, बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में होने वाली कुछ बीमारियों व इससे बचने के कारगर उपाय बताते हैं...

लू लगना

गर्मियों में लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर खुद को दिनभर हाइड्रेटेड रहे। साथ ही तेज धूप में जाने से बचें। इसके अलावा तेज बुखार, उल्‍टी आना, तेज सांस लेना, चक्‍कर आना, कमजोरी होने जैसे लक्षण महसूस होने पर बिना देरी किए डॉक्‍टर से संपर्क करें।    

PunjabKesari

स्‍क‍िन रैशेज या घमौरी

गर्मियों में अधिक पसीना आने से स्‍क‍िन रैशेज या घमौरी की परेशानी भी होने लगती है। इसके कारण शरीर में बार-बार खुजली होने लगते हैं। इससे बचने के लिए टाइट व गहरे रंग के कपड़े ना पहनें। इसके साथ ही रोजाना पानी में नीम की पत्तियां भिगोकर नहाएं। इससे स्किन इंफेक्शन की परेशानी नहीं होगी। ऐसे में आप रैशेज या घमौरी से बच सकते हैं।

टायफाइड

तेज गर्मी में टायफाइड होने का खतरा भी रहता है। यह एक वॉटर बॉर्न ड‍िसीज है, दूषित पानी या खाने का सेवन करने से टायफाइड का शिकार हो सकते हैं। आमतौर पर बैक्‍टीर‍िया के पानी के साथ शरीर में जाने पर टाइयफाइड के लक्षण नजर आने लगते हैं। इससे बचने के ल‍िए अपने खान-पान का खास ध्यान रखें। साथ ही बच्‍चों को टायफाइड की वैक्‍सीन जरूर लगवाएं।  

पील‍िया

गर्मियों में पीलिया होना एक आम समस्या है। दूष‍ित पानी और खाने का सेवन करने से हेपेटाइट‍िस या पील‍िया की समस्‍या हो सकती है। यह बीमारी होने पर मरीज की आंख और नाखून पीले होने लगते हैं। इससे बचने के लिए ल‍िवर को हेल्‍दी रखना जरूरी है। इसके लिए आप हल्का व घर का बना भोजन खाएं।

PunjabKesari

मीजल्‍स

मीजल्‍स बीमारी को रुबेला के नाम से भी जाना जाता है। यह पैरामाइक्‍सो वायरस से फैलने वाला रोग है। इसकी की चपेट में आने पर मरीज में हाई फीवर, गले में दर्द, आंखों में जलन आद‍ि लक्षण नजर आ सकते हैं। इससे बचने के लिए इसका टीकाकरण करना बेहद जरूरी होता है।

च‍िकनपॉक्‍स

गर्मियों में चिकनपॉक्स की समस्या भी बढ़ जाती है। यह ज्यादातर छोटे बच्चों को होने वाला रोग है। इससे बचने के लिए टीकाकरण करवाना जरूरी है।  


गर्म‍ियों में बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए करें ये काम


. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, से भरपूर चीजों का सेवन करें। इस दौरान संतरे, मौसमी का जूस पीने की जगह इसका सेवन करें। रेशेदार इस फल का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

. रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके लिए 15 म‍िनट मेड‍िटेशन, 30-30 मिनट योग व सैर करें। इससे आपकी इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होगा। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहेगा। इसके साथ ही योग व मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होने में मदद मिलेगी।

. गर्मियों में बैक्‍टीर‍ियल और फंगल इंफेक्‍शन से बचने के ल‍िए रोजाना नहाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके अलावा रोजाना घर की भी सफाई करें।

. प्रोसेस्‍ड, मसालेदार, ऑयली आदि चीजों का सेवन न करें। इसकी जगह पर घर का बना ताजा और सादा खाना खाएं।

. बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं।

. हैल्दी रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आपका शरीर और दिमाग रिलैक्स होगा। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ेगी।

 

Related News