27 APRSATURDAY2024 12:06:45 AM
Nari

दोस्त ही बने दुश्मन! इंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर महिला के साथ किया गैंगरेप

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 17 Nov, 2020 11:05 AM
दोस्त ही बने दुश्मन! इंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर महिला के साथ किया गैंगरेप

महिलाओं के प्रति अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाथरस केस के बाद न जाने कितने और रेप केस सामने आए हैं लेकिन इन पर अभी भी लगाम नहीं लगी है। हाल ही में एक और केस सामने आया जहां सगाई पार्टी में बुलाकर महिला के साथ रेप किया गया। उसी के दो दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला मुंबई का है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी कहा कि उसे और दो अन्य महिलाओं को पार्टी में बुलाया था। यह घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। खबरों की मानें तो तीनों आरोपी महिला के अच्छे दोस्त थे। तीनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। घटना में जिस युवक की सगाई हो रही थी वह भी शामिल है।

मेहमानों के चले जाने के बाद दिया वारदात को अंजाम

PunjabKesari

खबरों की मानें तो आरोपियों की पहचान हो गई है। वहीं युवती ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उसके साथ जो दो महिलाएं आई थी उनके जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। हालांकि पीड़िता घटना के कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन फिर हिम्मत कर उसने अपने परिवार वालों को सब सच बताया। 

Related News