23 APRTUESDAY2024 1:49:03 PM
Nari

दिव्यांका त्रिपाठी को मिली करण जौहर से दूर रहने की नसीहत तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 13 Oct, 2020 12:09 PM
दिव्यांका त्रिपाठी को मिली करण जौहर से दूर रहने की नसीहत तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग लगातार करण जौहर को अपने निशाने पर ले रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो लोग स्टार्स को करण जौहर से दूर रहने की भी नसीहत देने लगे हैं। दरअसल हाल ही में ऐसी ही नसीहत दी गई टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

PunjabKesari

यूजन ने दी दिव्यांका को नसीहत

दरअसल मुंबई में बिजली गुल होने के कारण दिव्यांका ने एक ट्वीट किया था इस पर पहले तो एक यूजर ने उनपर निशाना साधते हुए लिखा था कि कभी एसी के बिना भी रहिए। फिर इसके बाद दिव्यांका ने उन्हें अच्छा जवाब दिया जिसके बाद उसी यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा,' मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है दिव्यांका। अच्छी-अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना और करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना।'

दिव्यांका ने दिया जवाब 

यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दिव्यांका ने लिखा ,' यह बात बहुत अच्छी लगी, दिल से धन्यवाद। आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं। कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है। जिस रोज से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उनका सिर फख्र से ऊंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा।'

फैंस कर करें कमेंट 

दिव्यांका के इस ट्वीट की सभी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कहा आप ने बिल्कुल सही कहा तो वहीं एक ने कहा क्या उत्तम विचार हैं आपके। 

Related News