28 APRSUNDAY2024 10:53:36 PM
Nari

अब मिनटों में निकलेंगे अनार के दाने, बस अपनाएं ये Easy Hacks

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Nov, 2023 06:52 PM
अब मिनटों में निकलेंगे अनार के दाने, बस अपनाएं ये Easy Hacks

अनार एक ऐसा फल है जो स्वाद में बेहद लजीज होता है। ऐसे में अक्सर कुछ लोग इसे अपने घर में जरुर रखते हैं। अनार खाने में तो स्वादिष्ट लगता है लेकिन इसे छीलने कुछ महिलाओं को बहुत ही मुसीबत भरा काम लगता है। छीलने के चक्कर में तो कुछ महिलाएं अनार घर में ही नहीं लाती। एक-एक दाने को अलग करना उन्हें बहुत बड़ा झंझट लगता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप अनार को जल्दी से छील लेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में....

इस तरह काटें अनार 

सबसे पहले गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं और उसमें 2 गिलास पानी डालकर गर्म कर लें। इसके अलावा अनार को ऊपर से काट दें। 

PunjabKesari

गर्म पानी में डालें अनार 

इसके बाद गर्म पानी में अनार डालकर रख दें। इससे यह थोड़ा ढीला हो जाएगा। जैसे अनार ढीला हो जाए तो उंगलियों की मदद से अनार के दाने निकाल लें। 

सही तरीके से काटें अनार 

यदि आप अनार को सही तरीके से काटते हैं तभी इसके सारे दाने आसानी से बाहर निकल पाएंगे। अनार को काटने के लिए आप सबसे पहले ऊप चाकू से उसको चौकेर शेप में कट लगाएं। 

PunjabKesari

फिर उतारें छिलका 

कट के अनुसार, अनार का छिलका उतार लें। इसके बाद चाकू से थोड़े-थोड़े कोनों में कट लगाएं। फिर इसी तरह से अनार को काट लें। 

इस तरह आप देखेंगे कि स्लाइस निकलने के बाद बहुत ही आसानी से अनार के दाने बाहर निकल आएंगे।

ये तरीका भी आएगा काम 

इसके अलावा आप अनार को सबसे पहले चॉपिंग बोर्ड पर रखें। इसके बाद उसका ऊपरी भाग काटें। अब इसे अलग कर दें। अनार की शेप ऊपरी हिस्से के काटने के बाद आप उसे अलग शेप में कर पाएंगे। ऊपरी हिस्से से काटने के बाद अनार कोन की शेप में दिखने लगेगा। अब अनार के अंदर की सफेद परत दिखेगी। बस इन्ही परतों को काटना शुरु कर दें। अब अनार के दाने अलग करें। यदि आप अनार को नीचे से नहीं काट रहे तो यह जुड़ा रहेगा। इसलिए इसके हिस्सों को अलग कर दें।  

PunjabKesari

इन तरीकों के साथ अनार काटने से यह आसानी से कट जाएगा। 

Related News