27 APRSATURDAY2024 6:58:07 AM
Nari

चांदी के बर्तनों की खोई हुई चमक आएगी वापिस, इस्तेमाल करें ये 6 चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Mar, 2024 04:17 PM
चांदी के बर्तनों की खोई हुई चमक आएगी वापिस, इस्तेमाल करें ये 6 चीजें

चांदी के बर्तनों में आज भी कुछ घरों में खाना खाया है। इन बर्तनों की चमक अलग ही होती है लेकिन इन्हें साफ करना सबसे मुश्किल काम होता है। क्योंकि इनमें कालापन बहुत जल्दी जमा होने लगता है। वहीं इस तरह के बर्तनों पर अगर साबुन लगाया जाए तो यह बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप बिना साबुन के भी चांदी के बर्तन चमका सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

एल्युमिनियम फॉइल 

खाना पैक करने वाले एल्युमिनियम फॉयल घर में रखी चांदी को साफ कर सकते हैं। एक बर्तन में गर्म पानी डालें और फिर इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नमक मिला दें। पानी के मिश्रण को मिक्स करके इनमें कुछ देर चांदी के चम्मच या बर्तन डालें। 5-10 मिनट के बाद इन बर्तनों को बार निकाल दें। इन पर जमा कालापन निकल जाएगा और बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari

टूथपेस्ट 

चांदी के बर्तन साफ करने के लिए टूथपेस्ट आपके काम आ सकती है। किसी पुराने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाएं। फिर अच्छी तरह से बर्तनों को इसके साथ रगड़ें। रगड़ने के बाद बर्तनों को गर्म पानी में डाल दें। कुछ देर में ही आपके बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमक जाएंगे।   

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा एक अच्छा नैचुरल क्लींजर माना जाता है। इसे पानी में डालकर पतला सा पेस्ट तैयार कर लें। फिर पेस्ट को चांदी के बर्तनों पर लगाएं। अब किसी टूथब्रश या स्क्रब के साथ इसे रगड़ें। चांदी का कालापन दूर होने लगेगा। 

PunjabKesari

सफेद सिरका 

सफेद सिरका भी एक अच्छा क्लींजर माना जाता है। सफेद सिरके को गर्म पानी में डालकर नमक डालें, फिर इसमें अपना चांदी का सामान डाल दें। 15 मिनट के बाद बर्तनों को बाहर निकालकर किसी कपड़े के साथ साफ करके धो लें। 

टमाटर की सॉस 

चांदी के बर्तनों की सफाई के लिए टमाटर की सॉस भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए कुछ देर तक बर्तनों पर इसे लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट के बाद बर्तन को किसी कपड़े के साथ साफ करें और फिर गर्म पानी से धो लें। कालापन दूर होगा और चांदी नए जैसी चमकने लगेगी। 

हैंड सेनिटाइजर 

कोरोना से बचाने वाला हैंड सैनिटाइजर आपके चांदी के बर्तनों को साफ करने में मदद करेगा। किसी कटोरी को हैंड सेनिटाइजर में निकालें फिर इसमें चांदी के बर्तन भिगोकर रख दें। 15 मिनट के बाद सेनिटाइजर में से इसे निकाल लें और स्क्रब की मदद से रगड़ लें। 

PunjabKesari
 

Related News