16 APRTUESDAY2024 9:15:44 PM
Nari

घी और गर्म पानी का मिश्रण दूर करेगा कब्ज की समस्या, ऐसे करें सेवन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Nov, 2021 11:01 AM
घी और गर्म पानी का मिश्रण दूर करेगा कब्ज की समस्या, ऐसे करें सेवन

पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण आज ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या परेशान करती है। वहीं यह परेशानी बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी में देखी जाती है। इसके पीछे का कारण गलत खानपान व लाइफस्टाइल है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में कब्ज की समस्या होने लगती है। कब्ज दौरान व्यक्ति को शरीर से मल त्याग करने में दिक्कत हाेती है। वहीं लंबे समय तक यह समस्या रहने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। इसके अलावा अन्य बीमारियों के होने का भी खतरा रहता है।

मगर आयुर्वेद अनुसार गुनगुने या गर्म पानी और घी का मिश्रण इससे राहत दिला सकता है। इसके सेवन से आंताें में जमा मल आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है। चलिए जानते हैं इस हेल्दी ड्रिंक के बारे में...

PunjabKesari

घी में मौजूद पाेषक तत्व

कैल्शियम, मिनरल्स, पाेटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, डी, के, फॉस्फाेरस, फैटी एसिड, बायट्रिक एसिड व औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

कब्ज में रामबाण इलाज घी और पानी का मिश्रण

एक्सपर्ट अनुसार, घी में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कब्ज की एक बेहतरीन दवा साबित होती है। इसमें  मौजूद बायट्रिक एसिड (Butyric Acid) कब्ज दूर करके पाचन तंत्र मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही घी पेट के सभी राेगों को बचाव करता है। इसके सेवन से पेट दर्द, ब्लाेटिंग आदि की समस्या में भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इससे मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग होता है।

ऐसे करें सेवन

इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीएं। ध्यान रखें कि इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है। इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी। वहीं घी पेट में जमा सारी गंदगी निकालने में मदद करता है। ऐसे में पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही शरीर से सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे।

PunjabKesari

घी का सेवन करने के अन्य फायदे


मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं

इसका सेवन करने से मेटाबॉलिक में सुधार होता है। ऐसे में दिनभर हेल्दी व तरोताजा महसूस होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

घी में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में गुनगुने पानी में इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती है।

अच्छी नींद दिलाने में मददगार

घी वाले पानी का सेवन करने से कब्ज व पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में मन और दिमाग भी शांत रहता है। इसतरह इसका सेवन करने से अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

वजन घटाने में कारगर

इसके सेवन से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से निकल जाती है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना चाहिए।

PunjabKesari

डायबिटीज में फायदेमंद

एक्सपर्ट अनुसार, इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में शुगर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

स्किन करेगी ग्लो

इसका सेवन करने से पेट साफ होता है। शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

 

 

Related News