25 APRTHURSDAY2024 5:36:13 PM
Nari

लॉकडाउनः बिना स्कूल जाए बच्चों को सिखाएं जरूरी बातें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Apr, 2020 12:10 PM
लॉकडाउनः बिना स्कूल जाए बच्चों को सिखाएं जरूरी बातें

लॉकडाउन के कारण दुनियाभर के लोगों को अपने घरों में बंद रहना पड़ रहा है। वहीं इसकी वजह से सभी स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए हैं लेकिन स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। घर पढ़ाई का नाम लो तो वो कई ना कोई बहाना बना देते है।

वहीं छोटे बच्चे पूरे दिन घर में भाग-दौड़ करते और शैतानी करते नहीं थकते। ऐसे में आप खेल-खेल के जरिए बच्चों को कई जरूरी चीजें सीखा सकती हैं। बच्चे एनर्जी और क्रिएटिविटी से भरे होते हैं। ऐसे में आप इन दिनों खाली समय में उन्हें घर पर ही कुछ ऐसी चीजें सिखा सकते हैं, जो उन्हें स्कूल जाए बिना भी स्मार्ट बनाएंगी।

साइंस एक्टिविटीज करके दिखाएं

आपको इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी एक्टिविटीज आपको मिल जाएंगी, जिससे बच्चें ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातें सीख सकते हैं। इससे बच्चे सीखेंगे भी और उनमें वैज्ञानिक समझ भी विकसित होगी। उन्हें वायरस, बैक्टीरिया, जर्म्स, साफ-सफाई और हेल्थ के बारे में बताने का भी सबसे अच्छा समय यही है, जो उन्हें साइंस को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा।

At-Home Science Experiments: Elephant's Toothpaste | Scholastic ...

मोबाइल भी कर सकती है मदद

अगर बच्चों का मन कंप्यूटर गेम्स, मोबाइल गेम्स या टीवी में लगता है तो उन्हें इसकी जरिए ही पढ़ाई करवाएं। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई ऐप मौजूद है, जिससे बच्चों के एंजॉयमेंट के साथ पढ़ाई भी हो जाती है।

इनडोर गेम्स खिलाएं

बच्चे खेलने के लिए बाहर नहीं जा सकते लेकिन इनडोर गेम्स खेल सकते हैं। शतरंज, सुडोकू, लूडो, कैरम बोर्ड जैसे इनडोर गेम्स उन्हें मैथ्य को समझने में मदद करेंगी। इससे उनका दिमाग भी तेज होगा।

o-PARENTS-PLAYING-WITH-KIDS-facebook - BabyCare Mag

अपने साथ एक्सरसाइज कराएं

शुरुआती दिनों में बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज भी सिखाई जाती हैं। इसलिए बच्चों को आप भी घर पर ही छोटी-छोटी एक्सरसाइज सिखा सकती हैं। बच्चे कहने पर कोई काम नहीं करते हैं, मगर यदि आप उनके साथ करें, तो वो कॉपी जरूर करते हैं। इसलिए सिर्फ हिदायत न दें, बल्कि बच्चों को एक्सरसाइज करके दिखाएं और उन्हें इसके फायदे समझाएं। इससे बच्चों को फिजिकल और मेंटल फायदे होंगे और आपकी भी थोड़ी स्ट्रेचिंग हो जाएगी।

खेल-खेल में सिखाएं मैथ्स

आप बच्चों को खेल-खेल में मैथ्स भी सिखा सकते हैं। इसके लिए घर में 20 सेंटीमीटर से बड़ी 10 चीजों के नाम लिखकर बच्चों को सुलझाने के लिए कहें। काउंटिंग, टेबल (पहाड़ा) आदि सिखाएं या उनसे राइमिंग वर्ल्ड पूछें। इसी तरह आप उन्हें सिक्के देकर जोड़-घटाना सिखा सकती हैं।

Early numeracy of young kids linked to specific math activities at ...

आर्ट्स है बेहतरीन जरिया

स्केच पेन, कलर या पेंट्स के जरिए बच्चों को पढ़ाई करवाना बेहतरीन माध्यम है। साथ ही इससे उनकी कला को निखारने का मौका भी मिलेगा। बच्चों को ड्राइंग बुक व कलर्द दें और उन्हें मनपसंद चीजें बनाकर रंग भरने के लिए कहें।

कविता या स्टोरी से निखारे हिंदी

छोटे बच्चे की काल्पनिक कहानियां पेरेंट्स को सुनने में काफी अच्छा लगता है लेकिन उनकी इस आदत से आप उनकी हिंदी निखार सकते हैं। बच्चों को कहें कि वो आपको कोई कविता या स्टोरी बुक में कोई कहानी सुनाएं।

Bedtime Stories for Kids online

Related News