24 JUNWEDNESDAY2026 11:12:21 PM
Nari

370 रुपये बिरयानी विवाद में Pranit More को मिला Tanya Mittal का साथ, बोलीं- ‘परिवार को...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Jun, 2026 02:04 PM
370 रुपये बिरयानी विवाद में Pranit More को मिला Tanya Mittal का साथ, बोलीं- ‘परिवार को...

नारी डेस्क : कॉमेडियन Pranit More इन दिनों अपने '370 रुपये बिरयानी' वाले बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच Tanya Mittal ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है और कहा है कि गलती पर सवाल उठाना जरूरी है, लेकिन किसी को अनंत समय तक ट्रोल करना सही नहीं है।

गलती पर सवाल उठाना जरूरी, लेकिन ट्रोलिंग की भी हो सीमा

एक यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान तान्या मित्तल ने कहा कि वह प्रणित मोरे के बयान से सहमत नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि किसी एक गलती के लिए किसी व्यक्ति को लगातार सोशल मीडिया पर निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है, लेकिन आलोचना की भी एक सीमा होनी चाहिए।

PunjabKesari

माफी के बाद विवाद को बढ़ाना सही नहीं

तान्या ने आगे कहा कि हर इंसान से गलतियां हो सकती हैं और यदि कोई अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग चुका है, तो उसे लगातार ट्रोल करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की है, इसलिए अब इस मुद्दे को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

यें भी पढ़ें : कानों में आती है घंटी या सीटी की आवाज? जानें कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

सोशल मीडिया पर बढ़ रही है नफरत

तान्या मित्तल ने सोशल मीडिया के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि ऑनलाइन नफरत और ट्रोलिंग का माहौल लगातार जहरीला होता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के बारे में राय बनाते समय संवेदनशीलता और इंसानियत को नहीं भूलना चाहिए।

PunjabKesari

परिवार पर नहीं पड़ना चाहिए असर

उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की गलती की आलोचना करना ठीक है, लेकिन इसका असर उसके परिवार और निजी जीवन पर नहीं पड़ना चाहिए। तान्या के अनुसार, आलोचना और सवाल उठाने का उद्देश्य सुधार होना चाहिए, न कि किसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना।

Related News