17 JUNWEDNESDAY2026 8:48:50 AM
Nari

इंस्टाग्राम पर लौटे Pranit More, 370 की बिरयानी विवाद पर बोले, कहा-मुझे एक मौका...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Jun, 2026 12:12 PM
इंस्टाग्राम पर लौटे Pranit More, 370 की बिरयानी विवाद पर बोले, कहा-मुझे एक मौका...

नारी डेस्क : इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे '370 रुपये की बिरयानी' विवाद ने कॉमेडियन प्रणित मोरे को मुश्किलों में डाल दिया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। मामले की जांच के बीच अब प्रणित मोरे ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि शो के दौरान ऑडियंस सदस्य द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को उन्हें उसी वक्त रोक देना चाहिए था। साथ ही कॉमेडियन ने लोगों से माफी मांगते हुए खुद में और अपने कंटेंट में बदलाव लाने का वादा किया है।

वीडियो में क्या बोले प्रणित मोरे?

प्रणित मोरे “हैलो, मुझे आपसे काफी टाइम से ये बात करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। आपने मेरे क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है। मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार भी हूं। उस लड़के ने जो कहा वह गलत था और मुझे उसे उसी समय रोक देना चाहिए था।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

फैंस से मांगी माफी

प्रणित मोरे ने कहा- मुझे पता है कि मेरी गलती की वजह से लोग हर्ट हुए हैं। मैं आप सभी से माफी मांग रहा हूं, मुझे माफ कर दीजिए। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसके लिए मैं अथॉरिटीज के साथ सहयोग कर रहा हूं। आप सभी से बस एक मौका चाहता हूं। मैं खुद पर और अपने कंटेंट पर काम कर रहा हूं, और आगे आपको मेरे काम में बदलाव दिखेगा।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

 

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में गुरुग्राम में प्रणित मोरे का एक लाइव शो हुआ था। शो के दौरान ऑडियंस में मौजूद हिमांशु जांगरा नामक व्यक्ति ने अपनी डेटिंग से जुड़ा अनुभव साझा किया और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु जांगरा के साथ-साथ प्रणित मोरे की भी आलोचना होने लगी। आलोचकों का कहना था कि कॉमेडियन को उस वक्त आपत्तिजनक टिप्पणियों को रोकना चाहिए था। विवाद बढ़ने के बाद प्रणित का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए सस्पेंड हो गया था, जिसे अब फिर से वापस कर दिया गया है।

Related News