27 APRSATURDAY2024 8:39:56 PM
Nari

ओवेरियन कैंसर से जंग हारी एक्ट्रेस Sreela Majumdar, जानिए बीमारी के लक्षण

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Jan, 2024 05:28 PM
ओवेरियन कैंसर से जंग हारी एक्ट्रेस Sreela Majumdar, जानिए बीमारी के लक्षण

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बांगली फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार ने 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों की मानें तो पिछले 3 सालों से ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थीं। पिछले साल नवंबर में वो बहुत ज्यादा बीमार हो गईं थी। उनका इलाज 13 से 20 जनवरी तक टाटा मेडिकल कैंसर सेंटर अस्पताल में चल रहा था और कल उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस की मौत के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में आम हो गया है। Manisha Koirala जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इसका शिकार हो चुकी हैं। अगर इस खतरनाक कैंसर के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

क्या होता है ओवेरियन कैंसर?

ये बीमारी महिलाओं के शरीर में तब विकसित होती है जब ओवरी और फैलोपियन ट्यूब के आसपास असामान्य कोशिकाएं यानी सेल्स बढ़ने लगते हैं। धीरे- धीरे ये सेल्स कैंसर वाले ट्यूमर का रूप ले लेते हैं।  एक मेडकिल रिपोर्ट की मानें तो ओवेरियन कैंसर से सालना 2,95,000 महिलाओं का ओवेरियन कैंसर का इलाज किया जाता है। ये महिलाओं में होने वाला छठा कैंसर है। 90 प्रतिशत लोग इसके चार लक्षणों के बारे में नहीं जानते, जो जानना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

- लगातार पेट में दर्द रहना।
- सूजन का लगातार बने रहना।
- खाने में कठिनाई होना या भूख न लगना।
- ज्यादा यूरिन आना।
-पीठ में दर्द होना।
-अचानक वजन कम होना।
-कब्ज और दस्त होना।

ऐसे चलेगा बीमारी का पता?

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाएं, जिसके बाद अल्ट्रासाउंड स्कैन को तरजीह दी जाती है। इसके अलावा, सीटी स्कैन, निडल बायोप्सी (आपके ओवरी से सेल या फ्लूड का एक छोटा सैंपल निकालना), लैप्रोस्कोपी (ट्यूब के अंदर एक कैमरे की मदद से आपके ओवरी की जांच करना) और लैपरोटॉमी (टीशूज को हटाने के लिए सर्जरी) से भी इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

कैसे होता है इलाज?

आपका इलाज कैसे किया जाएगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि ट्यूमर का आकार क्या है, ये किस जगह पर है, ये फैल गया है या नहीं? फिर बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडयोथेरेपी, थेरेपी या हार्मोन थेरेपी होती है।

नोट- ऊपर बताए गए लक्षण दिखने पर बिना देर किए एक्सपर्ट से सलाह लें।
 

Related News