16 APRTUESDAY2024 7:14:25 PM
Nari

सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगी इस्तीफा, एक साल तक संभाली जिम्मेदारी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 23 Aug, 2020 10:56 PM
सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगी इस्तीफा, एक साल तक संभाली जिम्मेदारी

सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए एक साल हो गया है। वहीं अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि अब पार्टा को नया अध्यक्ष चुनना चाहिए। सोनिया गांधी के पद से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का रिएक्शन आया है। 

PunjabKesari

गांधी परिवार का सदस्य ही बने कांग्रेस अध्यक्ष- सीएम अमरिंदर सिंह

सीएम अमरिंदर सिंह का कहना है कि गांधी परिवार में से ही किसी सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष के पद को संभालना चाहिए। खबरों की मानें तो कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी के पत्र लिखकर पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए कहा था। गौरतलब है कि आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद पर इस हार की जिम्मेदारी ली थी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सोनिया गांधी को दोबारा से पार्टी की अध्यक्ष बनाया गया था। 

PunjabKesari

राहुल गांधी चाहते हैं गैर-कांग्रेसी हो पार्टी का अध्यक्ष

वहीं अब राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। हालांकि राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी का बनने वाला अध्यक्ष गैर-कांग्रेसी होना चाहिए। इसी बीच कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की जाएगी। इस दौरान वर्तमान राजनीतिक माहौल के साथ ही देश की सुरक्षा जैसे मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी। 

PunjabKesari

Related News