26 APRFRIDAY2024 5:23:18 AM
Nari

शेखर सुमन ने सुशांत की खुदकुशी पर उठाए सवाल, बोले- सुसाइड नोट जरूर छोड़ता

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 24 Jun, 2020 10:26 AM
शेखर सुमन ने सुशांत की खुदकुशी पर उठाए सवाल, बोले- सुसाइड नोट जरूर छोड़ता

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस तेज हो गई है। लोग लगातार बाॅलीवुड के कई स्टार्स को निशाना बना रहे हैं। साथ ही वह सुशांत को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं एक्टर शेखर सुमन भी लगातार ट्वीट कर बॉलीवुड सेलेब्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं। 

Shekhar Suman shocked after finding this inside his cold-drink ...

सुसाइड नोट जरूर छोड़ता

शेखर सुमन का मानना है कि अगर सुशांत ने सुसाइड किया होता तो वह सुसाइड नोट जरूर छोड़ते। शेखर ने ट्वीट कर लिखा, ''यह बिलकुल स्पष्ट है। अगर मान लिया जाए कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया है तो वे जिस तरह के स्ट्रॉन्ग, इच्छा शक्ति वाले और बुद्धिमान व्यक्ति थे, तो उन्होंने सुसाइड नोट जरूर छोड़ा होता। लोगों की तरह मेरा दिल कहता है कि जो भी दिखाई दे रहा है यह उससे कुछ ज्यादा गंभीर है।''

 

बिहार जिंदाबाद का लगाया नारा

इससे पहले भी शेखर ने बॉलीवुड सेलेब्स निशाना साधते हुए ट्वीट में किया था, ''फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर सुशांत के चाहनेवालों के कहर से, चूहे बनकर बिल में घुस गए हैं। मुखौटे गिर गए हैं। पाखंडी लोग उजागर हो गए हैं। बिहार और भारत चुप नहीं बैठने वाले जब तक दोषियों को सजा नहीं दी जाती। बिहार जिंदाबाद।''

 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। सुशांत के दोस्त, परिवार, करीबी रिश्तेदार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related News