19 MAYSUNDAY2024 8:00:12 PM
Nari

शेखर सुमन पर चढ़ गया राजनीति का रंग, सब भुलाकर बेटे की एक्स के लिए करेंगे प्रचार!

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 May, 2024 01:53 PM
शेखर सुमन पर चढ़ गया राजनीति का रंग, सब भुलाकर बेटे की एक्स के लिए करेंगे प्रचार!

राजनीति एक अखाड़ा बन गई है जहां कोई किसी का नही सिर्फ़ जीतना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस चुनावी माहौल में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां राजनीति के चलते खून के रिश्ते एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं तो कहीं दुश्मन दोस्त बन गए हैं। भाजपा में शामिल होते ही एक्टर शेखर सुमन में राजनीति के रंग में रंगते दिखाई दे रहे हैं। तभी तो वह उस शख्स के लिए मैदान पर उतरने जा रहे हैं जिस पर कभी उन्होंने बेहद ही गंभीर आरोप लगाए थे।

PunjabKesari

हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही कंगना रनौत की, जिन पर कभी शेख सुमन ने जादू टोना करने का आरोप लगाया था। अब यह राजनीति का असर ही है एक्टर बाॅलीवुड की क्वीन के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। शेखर सुमन के बेटे के साथ रिश्ते में रह चुकी कंगना पर अध्ययन ने आरोप लगाया था कि वह  ड्रग्स लेती हैं और वह जादू-टोना भी करती हैं। उस समय एक्टर ने भी अपने बेटे का साथ दिया था।

PunjabKesari
दरअसल शेखर सुमन ने कल ही भाजपा का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होने के दौरान उनसे जब सवाल किया गया कि- क्या वह अपने पिछले मतभेदों को देखते हुए मंडी में कंगना के लिए प्रचार करेंगे। इस पर उन्होंने तत्काल जवाब दिय-, “अगर बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे, ये तो मेरा फ़र्ज़ है, और हक भी। यानी कि अब उन्हें अपने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड से कोई शिकायत नहीं है।

PunjabKesari
याद हो कि कुछ दिन पहले भी शेख सुमन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि-  कंगना और अध्ययन साथ में थे तब काफी खुश थे और फिर वो अपने-अपने रास्ते चले गए। ये होना लिखा था तो उनके बीच अब कोई बुरी फीलिंग या दुश्मनी नहीं है। कभी-कभी चीजें खराब हो जाती हैं लेकिन आपको पीछे पलटकर चीजों को प्यार से देखना चाहिए। हालांकि सालों पहले एक बयान की बात करें तो उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि-  कंगना रनौत ने उनके बेटे के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया है। उसने अध्ययन पर काला जादू किया है।
 

Related News