27 APRSATURDAY2024 3:09:00 AM
Nari

रिया के लिए दुखी हुए शत्रुघन सिन्हा! कहा- क्या ऐसे बर्ताव से सुशांत खुश होंगे?

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 07 Sep, 2020 02:10 PM
रिया के लिए दुखी हुए शत्रुघन सिन्हा! कहा- क्या ऐसे बर्ताव से सुशांत खुश होंगे?

सुशांत सिंह राजपूत केस में कल रिया चक्रवर्ती से एनसीबी ने पूछताछ की थी और इस दौरान उनके साथ हुए मीडिया ट्रायल पर सेलेब्स बहुत भड़कें थे और उन्होंने इस संबंध में मीडिया को तो खरी खोटी सुनाई ही थी वहीं सुशांत के फैंस को भी इस संबंध में बातें सुनाई थी। वहीं अब इस पर बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी राय तो रखी ही है साथ ही उन्होंने सुशांत के फैंस से एक सवाल भी किया है। 

PunjabKesari

रिया के साथ ऐसा करके आप खुश हैं ? 

सुशांत केस में रिया को लगातार खरी खोटी सुननी पड़ रही हैं वहीं इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा ,' 'मैं रिया चक्रर्वती को तो नहीं जानता हूं, लेकिन मैं ये जरूर जानता हूं कि वह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बेहद करीब थीं इसलिए मैं सुशांत के ही फैन्स से ये जानना चाहता हूं कि इस केस में रिया के साथ जैसा ट्रीटमेंट हो रहा है, क्या उसे देखकर सुशांत खुश होंगे? 

PunjabKesari

इस मुद्दे के जरिए कईं लोगों को मिला मौका

इतना ही शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यह तक कहा कि ,' इसका फैसला कानून को करने दें।' इसके आगे उन्होंने कहा ,' मैंने देखा कि कई लोग इस केस पर आकर बोल रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें अब इस मुद्दे से एक मौका मिल गया है और यह बहुत दुख की बात है।'

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर को भी केस में सपोर्ट किया था। 
 

Related News