26 AUGWEDNESDAY2026 6:49:42 PM
Nari

रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, देखें Rakhi के लेटेस्ट डिजाइन्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Aug, 2026 02:44 PM
रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, देखें Rakhi के लेटेस्ट डिजाइन्स

नारी डेस्क : रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि बहनों के सजने-संवरने का भी खास मौका है। इस दिन खूबसूरत आउटफिट, ज्वेलरी और मेहंदी से लुक को और खास बनाया जाता है। अगर आप भी रक्षाबंधन 2026 के लिए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये आसान और खूबसूरत पैटर्न आपके काम आ सकते हैं।

भाई-बहन वाली मेहंदी है खास

अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाने वाली मेहंदी बनवा सकती हैं। इसमें भाई-बहन की छोटी-सी आकृति, राखी या प्यार भरे संदेश को डिजाइन में शामिल किया जा सकता है। यह मेहंदी आपके राखी लुक को खास और यादगार बना देगी।

PunjabKesari

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों पर बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो मिनिमल डिजाइन चुनें। हथेली के बीच में छोटा फ्लोरल पैटर्न और उंगलियों पर बारीक डिजाइन आपके हाथों को एलिगेंट लुक देगा। यह डिजाइन सिंपल आउटफिट के साथ भी काफी खूबसूरत लगता है।

PunjabKesari

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फूल-पत्तियों वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है। आप हथेली पर बड़ा फूल बनवाकर उसके आसपास बेल और पत्तियों का पैटर्न बनवा सकती हैं। यह डिजाइन पारंपरिक होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी नजर आता है।

PunjabKesari

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आप कम समय में सुंदर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो अरेबिक डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें हाथों पर बेल, फूल और पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है, जिससे डिजाइन ज्यादा भरा हुआ भी नहीं लगता और हाथ आकर्षक नजर आते हैं।

PunjabKesari

राखी पर मेहंदी लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

मेहंदी का रंग अच्छा और गहरा लाने के लिए लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें। मेहंदी पूरी तरह सूखने के बाद ही इसे हटाएं और तुरंत पानी के संपर्क में आने से बचें। अगर मेहंदी या किसी कॉस्मेटिक सामग्री से एलर्जी होती है, तो पहले सावधानी बरतें। इस रक्षाबंधन अपनी पसंद का मेहंदी डिजाइन चुनें और अपने त्योहार के लुक में लगाएं खूबसूरती का खास तड़का।

Related News