18 JUNTUESDAY2024 1:30:52 PM
Nari

दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर को बचाने की कोशिश, 5 किलो चारा खाती और देती 3 लीटर दूध

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Jun, 2024 05:38 PM
दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर को बचाने की कोशिश, 5 किलो चारा खाती और देती 3 लीटर दूध

नारी डेस्क: एक समय था जब घर के अंदर गाय और बाहर कुत्ते को पाला जाता था लेकिन समय के साथ ये ट्रैंड ही बदल गया। घर में ये जगह  पेट डॉग्स ने ले ली। इसका एक कारण यह भी रहा कि शहरों में बने छोटे घरों में इन्हें डॉग्स को तो आसानी से रखा जा सकता है लेकिन गायों-भैंसों को नहीं। हाल ही में PM नरेंद्र मोदी ने जिस पुंगनूर गाय के साथ फोटो खिंचाई है, उसे आप घर में आसानी से पाल सकते हैं। ये ढाई से 3 फुट की गाय सिर्फ 5 किलो चारा खाकर आपको रोज का 2 से 3 लीटर दूध दे सकती है और इसका दूध नॉर्मल गाय से ज्यादा गाढ़ा होता है। चलिए दुनिया की इस सबसे छोटी और प्यारी गाय के बारे में आपको बताते हैं। 

PunjabKesari

दुनिया की सबसे छोटी गाय

इस गाय को पुंगनूर गाय कहते हैं। पुंगनूर गाय की यह ब्रीड दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तूर में विकसित की गई है जो दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती है, हालांकि दुनिया की ये सबसे छोटी गाय पुंगनूर विलुप्त होने के कगार पर है। इस नस्ल को बचाने के लिए काफी सुधार किए जा रहे है। पुंगनूर गाय की ढाई फीट की छोटी नस्ल भी विकसित की गई है। इस गाय का नाम मिनिएचर पुंगनूर रखा गया है। पुंगनूर गाय 112 साल पुरानी ब्रीड है जबकि मिनिएचर पुंगनूर को साल 2019 में डिवेलप किया गया है। इतनी छोटी गाय की नस्ल का उद्देश्य यहीं है ताकि लोग घरों में पुंगनूर गाय आसानी से पाल सकें और इस नस्ल  को लुप्त होने से बचाया जा सकें।। मिनिएचर पुंगनूर गाय का कीमत अभी 3 से 6 लाख रू. के बीच तक है। है ना ये सच में बेहद प्यारी गाय...

PunjabKesari

'पुंगनूर' गाय की हाइट 16 से 22 इंच

बता दें कि दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर जब पैदा होती है तो उसकी हाइट 16 से 22 इंच तक ही होती है। मिनिएचर पुंगनूर की ब्रीड को इस तरह डेवलप किया गया है कि उसकी ऊंचाई 7 इंच से 12 इंच ही होती है। कहा जाता है कि असली पुंगनूर वैदिक काल में विशिष्ट और विश्वामित्र ऋषि के समय में पैदा होते थे। जलवायु परिवर्तन होने और जगह बदलने के साथ-साथ पुंगनूर गाय की ऊंचाई बढ़ती गई। पहले पुंगनूर की ऊंचाई ढाई से 3 फीट तक की होती थी जिसे ब्रह्मा ब्रीड कहते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि अभी पूरे देश में गायों की केवल 32 नस्ल बच गई है, जबकि प्राचीन काल में 302 नस्ल की गाय होती थी। 

आंध्र प्रदेश के डॉक्टर कृष्णम राजू के मुताबिक,  पुंगनूर गाय की ऊंचाई तीन से 5 फुट की होती है, उन्होंने इसे घटा कर दो-ढाई फीट तक कर लिया है। आंध्र प्रदेश के लाइवस्टोक रिसर्च स्टेशन से पुंगनूर नस्ल के सांढ का वीर्य लेकर उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कराया है। इस से पैदा हुए छोटे से छोटे सांड का वीर्य लेकर उससे पुंगनूर गाय का कृत्रिम गर्भाधान कराकर कई सालों की कोशिश के बाद डॉ राजू को 2 फीट तक की गाय तैयार करने में सफलता मिल गई है। 17 दिसंबर 2019 को विकसित सबसे छोटी मिनिएचर पुंगनूर गाय की ऊंचाई 2.5 फीट है। घर में अधिक से अधिक लोग पुंगनूर गाय पाल सकें, इसलिए पुंगनूर गाय की छोटी नस्ल विकसित की गई है।

PunjabKesari

 

Related News