19 APRFRIDAY2024 4:26:14 PM
Nari

10 साल छोटे निक से शादी करने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, लोगों को दिया मुंह तोड़ जवाब

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 11 Jan, 2021 05:41 PM
10 साल छोटे निक से शादी करने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, लोगों को दिया मुंह तोड़ जवाब

प्रियंका चोपड़ा आज इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। प्रियंका अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस के कईं स्टार्स के साथ रिलेशन भी रहे लेकिन शादी उन्होंने निक जोनस से ही की। हालांकि, दोनों की शादी के बाद आज तक लोग उन्हें और निक को उम्र को लेकर काफी ट्रोल करते हैं। इतना ही नहीं लोग तो प्रियंका को निक की मम्मी तक कह डालते हैं लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रियंका और निक की प्रेम हानी तो एक्ट्रेस कईं बार बता चुकी हैं लेकिन उम्र को लेकर एक्ट्रेस ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। 

PunjabKesari

दरअसल अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने इस पर बात करते हुए कहा  उनके और निक के प्यार के बीच में कभी भी कल्चरल को लेकर डिफरेंस नहीं आए। प्रियंका की मानें तो निक भारत में बिल्कुल उसी तरह समा गए जैसे पानी में मछली समाई रहती है। प्रियंका ने इस बात को भी माना कि हर दूसरे कपल की तरह निक और उन्हें भी एक-दूसरे की आदतें समझनी पड़ीं।

असल में यह सब मुश्किल नहीं था : प्रियंका

प्रियंका आगे कहती हैं हर दूसरे कपल की तरह हमें भी एक-दूसरे की आदतों को समझना पड़ा कि हमें क्या पसंद है और क्या नापसंद है। और असल में यह कठिन नहीं था। 

PunjabKesari

एज गैप कोई चिंता वाली बात नहीं 

प्रियंका ने आगे कहा कि हमारे बीच एज गैप ज़रूर है लेकिन यह कोई चिंता वाली बात नहीं है बल्कि सबकुछ एकदम बेहतरीन है। प्रियंका ने ये भी कहा कि उनका और निक का रिश्ता बिल्कुल एक  ऐडवेंचर की तरह है। किसी मुश्किलों का सामना करने की तरह नहीं। हमारे लिए उम्र का अंतर कभी मायने ही नहीं रहा है।

PunjabKesari

पहली ही नजर में कर लिया था पसंद 

आपको बता दें प्रियंका अपने इंटरव्यू में यह भी बता चुकी हैं को दोनों ने एक दूसरे को पहली ही नजर में पसंद कर लिया था। दोनों की शादी इंडियन और वेस्टर्न कल्चर दोनों तरीके से हुई थी।

Related News