25 APRTHURSDAY2024 8:27:51 PM
Nari

प्रियंका चोपड़ा और निक के घर आई नन्ही परी, पहले ही दे दिए थे मां बनने के संकेत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Jan, 2022 11:40 AM
प्रियंका चोपड़ा और निक के घर आई नन्ही परी, पहले ही दे दिए थे मां बनने के संकेत

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर बहुत बड़ी खुशी आई है।  प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने खुद फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। पहले बताया गया कि उनके घर लड़का आया है या लड़की, अब खबर है कि नन्ही परी उनकी जिंदगी में आई है। 

PunjabKesari

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि-  सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी को उनके बच्चे का जन्म हुआ है। दंपत्ति ने बताया कि   उन्हें इस बात की पुष्टि करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उनके घर में ‘सरोगेट’ (अपनी कोख में दूसरे के बच्चों को पालने वाली महिला) के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है। 

PunjabKesari

प्रियंका ने आगे लिखा-  हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं बहुत-बहुत धन्यवाद। इस पोस्ट को निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स प्रियंका और निक जोनस को खूब बधाइयां दे रहे हैं. 

PunjabKesari

पहले अभिनेत्री ने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया था। प्रियंका ने दिसंबर साल 2018 में निक जोनास से शादी की थी। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ-साथ ईसाई मान्यता के अनुसार भी विवाह किया था। 

PunjabKesari
प्रियंका  ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पति निक के साथ परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत में कहा था कि बच्‍चा मेरे और निक के लिए भविष्य में जीवन का एक अहम ह‍िस्‍सा होगा और मैं जब कभी परिवार आगे बढ़ाने की प्लानिंग करूंगी तो लाइफ में थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना पसंद करूंगी। 
 

Related News