
नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस को हैरान कर दिया है, जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मामला ये बात तब और ज्यादा चर्चा में आ गई जब फैंस ने देखा कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस एक कदम के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं और तलाक तक की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, अब तक न तो प्रिंस और न ही युविका की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
फैंस में बढ़ी चिंता, उठ रहे सवाल
अनफॉलो करने की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हैं। कई लोग मान रहे हैं कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस और युविका के रिश्ते को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी युविका की प्रेग्नेंसी के दौरान दोनों के अलग रहने की अफवाहें उड़ चुकी हैं। उस वक्त कहा गया था कि युविका अपनी मां के घर रह रही हैं, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया था। बाद में युविका ने साफ किया था कि वह सिर्फ बेहतर देखभाल और घर के रेनोवेशन के चलते वहां रह रही थीं।
‘बिग बॉस 9’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ के दौरान हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फैंस ने इस जोड़ी को ‘प्रिविका’ नाम दे दिया। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली थी। इसके बाद कपल ने IVF के जरिए अपनी बेटी इकलीन नरूला का स्वागत किया।