22 JUNMONDAY2026 10:06:52 PM
Life Style

पिता से इतनी नफरत की Prateik Babbar ने किया Father Day पर पोस्ट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 22 Jun, 2026 06:32 PM
पिता से इतनी नफरत की Prateik Babbar ने किया Father Day पर पोस्ट

नारी डेस्कः स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अपने पिता राज बब्बर से कितनी नफरत करते हैं इस बात का अंदाजा आप उनकी फादर डे के मौके पर पोस्ट की गई तस्वीर और कैप्शन से लगा सकते हैं जिसमें उन्होंने अपने नाना की तस्वीर शेयर कर लिखा- "मेरे लिए सब कुछ रहे, मेरे गॉडफादर को फादर्स डे की शुभकामनाएं। शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे पिता और नाना दोनों रहे। आपके प्यार और आपके साथ बिताए हर पल के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जैसे-जैसे मैं बड़ा हो रहा हूं, मुझे और भी ज्यादा एहसास हो रहा है कि आप सबसे महान और सम्मानित इंसान थे, जिन्हें मैं जानता था। मुझे अच्छे संस्कार देने और सही रास्ता दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी विरासत का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, मैं आपको हर दिन याद करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

PunjabKesari

राज बब्बर से इतना नाराज और दूर क्यों हैं?

प्रतीक अपने पिता राज बब्बर से नाराज और दूर ही रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें बचपन में पिता का प्यार और साथ नहीं मिला। उनके पैदा होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मां स्मिता पाटिल का निधन हो गया था जिसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा बब्बर के पास लौट गए थे । प्रतीक ने खुद को हमेशा अकेला और उपेक्षित ही महसूस किया और उनका बचपन ऐसे ही बीता। ये तनाव और मनमुटाव उनके फैसलों में भी दिखाई दिया जब प्रतीन ने बब्बर का सरनेम हटाकर अपनी मां के प्रति सम्मान दिखाते हुए अपना नाम 'प्रतीक स्मिता पाटिल' कर लिया। प्रतीक ने अभिनेत्री प्रिया बनर्जी से शादी की तो उन्होंने पिता राज बब्बर और अपने सौतेले भाई-बहनों (आर्य और जूही बब्बर) को इस समारोह में शामिल नहीं किया था। 
PunjabKesari

एक इंटरव्यू में प्रतीक ने खुलकर इस पर बात की थी और कहा था कि माता-पिता के बीच की जटिल परिस्थितियों और बचपन के आघात के कारण उनके मन में माता-पिता (राज बब्बर और स्मिता पाटिल) के प्रति एक अजीब सी नफरत या आक्रोश पनप गया था। हालांकि प्रतीक अपनी मां और ननिहाल फैमिली के प्रति ही लगाव रखते हैं और उनकी परवरिश भी ननिहाल में ही हुई है। आपको क्या लगता है प्रतीक बब्बर का अपने पिता के प्रति ये नाराजगी और गुस्सा करना सही है।

Related News