25 JULSATURDAY2026 4:00:53 PM
Life Style

रातों-रात PM मोदी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटें में  इंस्टाग्राम रील का मिले 303 मिलियन व्यूज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Jul, 2026 02:10 PM
रातों-रात PM मोदी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटें में  इंस्टाग्राम रील का मिले 303 मिलियन व्यूज

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात 24 घंटे के भीतर अपनी दूसरी इंस्टाग्राम रील पोस्ट की। इससे पहले, पेपर लीक रोकने के उपायों पर उनके आधी रात के वीडियो को 303 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया था, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस वायरल रील की वजह से PM मोदी को रातों-रात लगभग दस लाख नए इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स भी मिले।
PunjabKesari

 पीएम के इस वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पीएम के वीडियो को 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 303 मिलियन व्यूज मिले। इससे पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 300 मिलियन का था, जो Streamer IShowSpeed ने बनाया था।  लोगों से मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद देते हुए मोदी ने कहा- "दोस्तों, आपका धन्यवाद। कल रात मुझे आपसे मिलने का मौका मिला। वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया और आपके सकारात्मक सुझावों के लिए धन्यवाद।

PunjabKesari
नए वीडियो में पीएम मोदी ने कहा-   "थैंक्यू फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मेरे जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया, सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए सभी को धन्यवाद। ये आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक्यू, थैंक्यू दोस्तों "।    वे युवाओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे समय में जब उन्हें अपने 12 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है - परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन। प्रधानमंत्री की कल रात की रील को 16 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स और 1.5 मिलियन कमेंट्स भी मिले हैं।
 

Related News