18 MAYSATURDAY2024 11:38:07 AM
Nari

October में इन 5 जगह का मौसम होता है बेहद सुहाना! दोस्तों के साथ जरूर करें एक्सप्लोर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Sep, 2023 03:55 PM
October में इन 5 जगह का मौसम होता है बेहद सुहाना! दोस्तों के साथ जरूर करें एक्सप्लोर

अक्टूबर का महीना बस आने ही वाला है। ऐसे में गर्मियों से राहत मिलने लगती है और सर्दियों की शुरुआती होती है। इस सुहाने मौसम में घूमने के लिए बेस्ट होता है। इस महीने आप चाहें हिल स्टेशन जाएं या बीच घूमने का प्लान करें मौसम सुहाना होता है। चलिए आपको बताते हैं कि अक्टूबर में इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए.....


महाबलेश्वर

अक्टूबर के महीने में आप महाराष्ट्र के सबसे फेमस हिल स्टेशन महाबलेश्वर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां मैप्रो गार्डन, वेन्ना लेक, लिंगमाला वॉटर फॉल तक कई जगहों पर घूम सकते हैं।

PunjabKesari

पंचगनी

महाबलेश्व से सिर्फ 14 किलोमीटर दूर है पंचगनी। ये हिल स्टेशन सतारा जिले में पड़ता है. यहां सनसेट पॉइंट, यहां के लोकल गांव और आप-पास में राजा महाराजाओं के किले भी आप धूम सकते हैं।

कुन्नूर

तमिलनाडु का फेमस हिल स्टेशन है कुन्नूर। यहां की हसीन वादियां किसी का भी मन मोह लेती हैं। एक बार जो कुन्नूर आ जाता है उसका जाने का मन नहीं करता। यहां से ऊटी भी बहुत पास है।

PunjabKesari

पचमढ़ी

मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी होशंगाबाद जिले में पड़ता है। अक्टूबर में यहां घनी हरियाली और शानदार वॉटर फॉल्स देखने को मिलते हैं। आप यहां की पुरातात्विक गुफाओं में भी घूम सकते हैं।

दमन दीव

 अगर आपको हिल स्टेशन पसंद नहीं है तो आप बीच घूमने का प्लान कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में दमन दीव का मौसम खुशनुमा रहता है। अरब सागर में स्थित ये भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है जो अपने शांत और शानदार बीच के लिए जाना जाता है।

PunjabKesari

Related News