25 APRTHURSDAY2024 7:54:51 PM
Nari

सिंपल नहीं बनाकर खाएं स्पैशल पास्ता टोमॉटो कार्न सलाद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 May, 2020 02:24 PM
सिंपल नहीं बनाकर खाएं स्पैशल पास्ता टोमॉटो कार्न सलाद

सिंपल सलाद तो आप सब रोज अपने घरों में बनाकर खाते होंगे। आज हम आपको डिफरेंट स्टाईल में टेस्टी एंड हैल्दी पास्ता सलाद बनाना सिखाएंगे। जिसे घर में बच्चों से लेकर बड़े, सभी खूशी से खाएंगे। तो आइए जानते हैं  पास्ता टोमॉटो कार्न सलाद बनाने की रेसिपी। 

सामग्री:

पास्ता - 500 ग्राम
काले चने - 1/2 कप
चेरी टोमॉटो - 9 से 10 
कॉर्न - 100 ग्राम ( उबले हुए )
ऐवोकाडो - 1
पार्सले - 100 ग्राम
तुलसी के पत्तियां - 7 से 8
जलपिनोज - 5 से 6
नींबू का रस - 1 टेबलस्पून
लहसुन - 1 टेबलस्पून
नमक - 2 टीस्पून
ऑलिव ऑयल - 1 से 2 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून

PunjabKesari

बनाने की विधि:

1. काले चनों को 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रखने के बाद उबाल लें।
2. फिर एक बर्तन में पानी को 5 से 10 मिनट तक उबाल लें।
3. उसमें अपने मनपसंद शेप के पास्ता को उबाल कर रख लें। 
4. उसके बाद चेरी टोमॉटो, एवोकाडो और जलपिनोज को छोटे टुकड़ों में काट लें।
5. एक बाउल लेकर तीनों चीजों के साथ चने और कार्नस को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
6. अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन का तड़का लगाएं।
7. साथ ही सारी तैयार सामग्री को भी उसमें डाल दें।
8. फिर 2 से 3 मिनट के बाद नमक और काली मिर्च डालकर सामग्री को हल्के हाथों से हिलाएं।
9. साथ ही पास्ता को भी मिला लें।
10. 3 से 4 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
11. थोड़ा ठंडा होने के बाद सारी सामग्री को एक बाउल में निकाल लें।
12. खाने के वक्त इसे पार्सले, तुलसी के पत्तियों और नींबू के रस के साथ गार्निश करें। 
13. आपका पास्ता टोमॉटो कार्न सलाद बनकर तैयार हैं, इसे गर्म गर्म सर्व करें। 

Related News